उत्तरप्रदेशकन्नौज सड़क पर मक्का सुखा रहे किसान की रंजिश में बाइक सवार युवकों ने गोली मारकर कर दी हत्या By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Oct 20, 2022 320 उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में रंजिश के चलते किसान की गोली मार कर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। जहाँ सड़क पर धुप में मक्का सुखा रहे किसान की गोली मार कर हत्या कर दिया गया है। इस घटना से किसान के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ शुरू की है। घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बलनापुर निवासी किसान चंद्र किशोर कटियार (50) बुधवार रात करीब 10 बजे गांव के बाहर सड़क पर मक्का सुखा रहे थे। इस दौरान बाइक सवार युवकों ने चंद्र किशोर को गोली मार दी। गंभीर हालत में परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत नाजुक देखकर कानपुर रेफर कर दिया। रात करीब एक बजे उपचार के दौरान चंद्र किशोर ने दम तोड़ दिया। मृतक के पुत्र रितेश ने बताया कि दो दिन पूर्व पड़ोसी गांव के दो युवकों से पिता का विवाद हुआ था। इसी रंजिश में युवकों ने गोली मारकर पिता की हत्या कर दी। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया जाएगा। अपराध 320 Share