कन्नौज से अखिलेश के चुनाव लड़ने की घोषणा होने पर खुश हुए भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक, कहा- इतिहास लिखा जाएगा

कन्नौज। इत्र नगरी कन्नौज लोकसभा सीट पर चुनावी मुकाबला अब बेहद रोचक हो गया है। सोमवार को समाजवादी पार्टी ने कन्नौज से सैफई परिवार के सदस्य तेज प्रताप यादव को अपना प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन बुधवार को तेज प्रताप यादव का टिकट काट कर पूर्व मुख्यमंत्री सपा मुखिया अखिलेश यादव ने खुद कन्नौज सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। अखिलेश यादव के इस फैसले का वर्तमान सांसद और भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी सुब्रत पाठक ने स्वागत किया है। सुब्रत ने अखिलेश यादव को सख्त संदेश भी दिया है।

पूर्व सीएम अखिलेश यादव के कन्नौज से चुनाव लड़ने की घोषणा पर कन्नौज से भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक ने कहा है कि मैनें अखिलेश यादव से पहले ही कहा था कि आपके अलावा इस सीट पर भाजपा को कोई और टक्कर नहीं दे पाएगा। सुब्रत पाठक ने कहा कि इस सीट पर हमने डिंपल यादव को हराया है। इसलिए अखिलेश यादव ने मेरी बात सुनी और समझी। भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक ने कहा कि अखिलेश यादव का कन्नौज से चुनाव लड़ना अच्छा है, लोगों को अच्छी लड़ाई देखने को मिलेगी।

सुब्रत पाठक ने दावा करते हुए कहा कि कन्नौज को इतिहास रचने की आदत है और 4 जून को एक नया इतिहास लिखा जाएगा जब अखिलेश यादव चुनाव हार जाएंगे। यह चुनाव अखिलेश यादव की सांप्रदायिक राजनीति को खत्म करने का चुनाव होगा। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री सपा मुखिया अखिलेश यादव आज 12 बजे कन्नौज लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन करेंगे। 2019 में कन्नौज से भाजपा के सुब्रत पाठक ने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को हराया था।कन्नौज चौथे चरण में 13 मई को मतदान होगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000