भाजपा ने यूपी से राज्यसभा चुनाव के लिए घोषित किए प्रत्याशी,सुधांशु त्रिवेदी समेत जानें किसे मिला मौका

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए सात प्रत्याशियों की सूची रविवार को घोषित कर दी है।घोषित किये गए प्रत्याशियों में पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह, भाजपा के वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, मथुरा के पूर्व सांसद चौधरी तेजवीर सिंह, पूर्व विधायक साधना सिंह, पार्टी के प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य, पूर्व राज्य मंत्री डा.संगीता बलवंत और आगरा के पूर्व महापौर नवीन जैन शामिल हैं। पिछले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने में वाले आरपीएन सिंह को भाजपा में समायोजित करने की चर्चा बहुत दिनों से चल रही थी।आरपीएन सिंह को राज्यसभा भेजने का निर्णय कर भाजपा ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है।

सुधांशु त्रिवेदी एकमात्र प्रत्याशी हैं,जिन्हें भाजपा ने यूपी से फिर संसद के उच्च सदन में भेजने का फैसला किया है। चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न सम्मान देने की घोषणा के बाद भाजपा ने यूपी सहकारी बैंक के अध्यक्ष रह चुके चौधरी तेजवीर सिंह को राज्यसभा भेजने की घोषणा कर जाट बिरादरी को सियासी संदेश दिया है। साधना सिंह चंदौली की मुगलसराय सीट से भाजपा की विधायक रही हैं। बतौर भाजपा प्रत्याशी गाजीपुर सदर सीट से 2017 में विधायक निर्वाचित हुईं डा.संगीता बलवंत योगी सरकार के पहले कार्यकाल में राज्य मंत्री थीं। वहीं उद्योगपति नवीन जैन व्यवसायी वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं।

नारी शक्ति वंदन अभियान की तैयारियों में जुटी भाजपा की ओर से घोषित सात प्रत्याशियों में दो महिलाएं हैं। पार्टी ने सामाजिक समीकरण को भी साधने की कोशिश की है। यूपी के लिए घोषित प्रत्याशियों में दो अगड़ी जातियों के हैं जबकि चार अन्य पिछड़ी जातियों से हैं जबकि एक जैन (अल्पसंख्यक) समुदाय से है। कुशीनगर राजघराने से ताल्लुक रखने वाले आरपीएन सिंह पिछड़ों में शुमार सैंथवार जाति से हैं। पूर्वांचल के कई जिलों में इस जाति का प्रभाव है। सुधांशु त्रिवेदी ब्राह्मण जबकि संगीता सिंह ठाकुर हैं। चौधरी तेजवीर सिंह जाट बिरादरी तो डा.संगीता बलवंत बिंद (निषाद) समाज से हैं।

अमरपाल मौर्य भी पिछड़ी जाति से हैं तो नवीन जैन का ताल्लुक जैन समाज से है। भाजपा के सांगठनिक क्षेत्रों के लिहाज से घोषित प्रत्याशियों में दो ब्रज क्षेत्र, तीन काशी क्षेत्र तथा एक-एक गोरखपुर व अवध क्षेत्र से हैं। बता दें कि है कि उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटें दो अप्रैल को रिक्त हो रही हैं। इनमे से नौ सीटें भाजपा और एक सपा के पास है। रिक्त होने जा रही इन 10 सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन की आखिरी तारीख 15 फरवरी है। राज्यसभा चुनाव 27 फरवरी को होगा। विधानसभा के संख्याबल के आधार पर भाजपा सात सीटें आसानी से जीतने की स्थिति में है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000