भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई ने तमंचे से खुद को गोली से उड़ाया, पुलिस जांच में जुटी

लखीमपुर खीरी के भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई गोविंद सिंह ने गुरुवार की शाम अपने माथे पर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान रहते थे, लेकिन परेशानी के बारे में उन्होंने किसी को कुछ नहीं बताया। घटना की खबर पूरे जिले में आग की तरह फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तमंचा कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

शहर के मोहल्ला रामनगर निवासी गोविंद सिंह (60) अपने छोटे भाई भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के साथ रहते थे। उनकी मकान में ही एक हिस्से में आटा चक्की है। गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे सबकुछ सामान्य था। तभी गोविंद सिंह सड़क से टहलते हुए अचानक अंदर गए और चक्की की गद्दी पर बैठकर तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर घरवाले और आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। खून से लथपथ पड़े गोविंद सिंह का अस्पताल ले जाने की कोशिश करने लगे। इसी बीच उन्होंने दम तोड़ दिया।

वहीं इस घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उनके मकान पर एकत्र हो गई। सीओ सिटी समेत कई पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उधर परिवार के लोगों का कहना है कि गोविंद सिंह कई दिनों से अवसाद में थे। उनसे इसकी वजह भी परिवार वालों ने जानने की कोशिश की, लेकिन वह मुस्कराकर टाल जाते थे। सदर कोतवाली के अपराध निरीक्षक हरी प्रकाश ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आत्महत्या तमंचे से की गई है। पुलिस ने तमंचे को कब्जे में लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000