मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा को अंतिम रूप देने में जुटे भाजपाई, जानें कितने करोड़ की योजनाओं का होगा लोकार्पण

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झुमका गिरने वाले बरेली में 7 दिसंबर को आ रहे हैं। मुख्यमंत्री बरेली कॉलेज के हॉकी मैदान में आयोजित प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद एक शादी समारोह में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर भाजपाई तैयारियों में जुटे हैं। जनसभा स्थल पर जर्मन पंडाल लगाया जा रहा है।यह पंडाल राजस्थान के मजदूर बना रहे हैं। यूपी नगर निकाय चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी में दौरे कर करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण कर रहे हैं। इसके साथ ही नई योजनाओं की सौगात देने के बाद निकाय चुनाव की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम में 7 दिसंबर को मुख्यमंत्री का बरेली दौरा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर त्रिशूल एयरबेस में उतरेगा। इसके बाद कार से बरेली कॉलेज रैली मैदान पर पहुचेंगे। त्रिशूल एयरबेस से डेलापीर, पीलीभीत बाईपास, कंपनी गार्डन-बरेली कॉलेज रोड को चमकाया जा रहा है। डिवाइडर की रंगाई पुताई के साथ ही पौधे भी लगाए जा रहे हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरेली को 1,447 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे। लोकार्पण वाली योजनाओं को अंतिम रूप देने में अधिकारी जुटे हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में 25 हजार की भीड़ जुटाने की तैयारी है। इसमें सांसद, विधायक, मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पार्षद, नगर पालिका और नगर पंचायत के चेयरमैन, संगठन के प्रमुख नेता और बूथ कमेटियों को बुलाया जा रहा है। भाजपा संगठन भीड़ जुटाने की कोशिश में जुट गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000