यूपी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा खेल रही हिंदू कार्ड, सपा के पास लगा दावेदारों का तांता, बसपा को इस समीकरण पर भरोसा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अभी विधानसभा उपचुनाव का शंखनाद नहीं हुआ है,लेकिन सूबे में सभी राजनीतिक दल तैयारी में जुट गए हैं। बैठक पर बैठक हो रही है,प्रत्याशियों के नाम को लेकर मंथन जारी है। कुछ दलों ने अंदर ही अंदर सीटों को लेकर कुछ नाम फाइनल भी कर लिए हैं।

लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही फैजाबाद लोकसभा सीट को लेकर उपजी इस टीस को भारतीय जनता पार्टी अब अयोध्या से एक बड़ा संदेश देकर मिटाना चाहती है। अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट भाजपा के लिए कितनी बहुत महत्वपूर्ण है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बीते सप्ताह भर में सीएम योगी अयोध्या का दूसरा दौरा कर चुके हैं। मिल्कीपुर विधानसभा सीट को जिताने की जिम्मेदारी योगी के ही कंधों पर है।

सीएम योगी ने हाल ही में अयोध्या दौरे के दौरान कहा कि अयोध्या को अपने सम्मान की खुद चिंता करनी चाहिए और हिंदू समाज को यह देखना चाहिए कि उनकी चिंता कौन कर रहा है। सीएम ने कहा कि अयोध्या हमारे लिए जीत का विषय नहीं,लेकिन हमारी हार को जिस तरह से प्रचारित किया गया उस पर अयोध्या को मंथन करना चाहिए। हाल में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा विधानसभा क्षेत्र में सपा से 7 हजार मतों से पीछे रह गई थी। इस अंतर को पाटने के लिए जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी मिल्कीपुर के कार्यकर्ताओं के साथ लगातार बैठके कर रहे हैं।

भाजपा अयोध्या से सटे जिले अंबेडकर नगर की कटेहरी विधानसभा सीट पर भी पूरा दमखम लगाने को तैयार है। यहां जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को प्रभारी बनाया गया है। चुनावी समीकरण को देखा जाए तो साल 1991 के बाद भाजपा को यहां जीत नहीं मिली है। कटेहरी विधानसभा सीट के जातीय समीकरण की काट निकालने के लिए भाजपा जुटी है। सपा से इसी सीट से विधायक चुने गए लाल जी वर्मा यहां अपनी पत्नी शोभावती वर्मा या पुत्री छाया वर्मा को प्रत्याशी बनवाना चाह रहे हैं। इसके अलावा सपा से भीम निषाद भी दावेदारी में शामिल है,जबकि भाजपा में दावेदारों की सूची काफी लंबी है।

संसद का मानसून सत्र खत्म होते ही सपा मुखिया अखिलेश यादव दस विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। उपचुनाव का टिकट पाने की खातिर अखिलेश यादव से मिलने के लिए दावेदारों का ताता लगा हुआ है। मिल्कीपुर से अवधेश प्रसाद के बेटे को टिकट मिलना लगभग तय माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक सपा से अंबेडकर नगर में लालजी वर्मा की बेटी या पत्नी को टिकट मिल सकता है। करहल से तेज प्रताप यादव,सीसामऊ से इरफान सोलंकी की पत्नी या उनकी मां और कुंदरकी से पूर्व विधायक हाजी रिजवान को सपा अपना उम्मीदवार बना सकती है। मीरापुर विधानसभा सीट जो सपा ने पिछले विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल को दे दी थी। वहां से सपा पूर्व सांसद कादिर राणा को मौका दे सकती है।फूलपुर विधानसभा सीट 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा केवल 2792 वोटों से हारी थी।सपा यहां किसी कुर्मी समाज से उम्मीदवार उतार सकती है।

आमतौर पर उपचुनाव से दूरी बनाने वाली बसपा ने लोकसभा चुनाव के फल स्वरुप रिक्त हुई प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तैयारी तेज कर दी हैं। 2012 के बाद पहली बार बसपा उपचुनाव लड़ने जा रही है।बीते रविवार की बैठक में बसपा मुखिया मायावती ने कहा कि बसपा गरीबों पीड़ितों की पार्टी है।सभी मेहनत करें और पार्टी के जन आधार को बढ़ाने में एकजुट रहे।बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने बताया कि बसपा ने फूलपुर से पासी चेहरे शिवबरन पासी और मझवा सीट से ब्राह्मण चेहरे दीपक तिवारी का नाम फाइनल कर दिया है।हालांकि उन्हें अभी प्रभारी बनाया गया है।

कांग्रेस भी विधानसभा उपचुनाव को लेकर तैयारी कर रही है, बैठकर कर रही है। कांग्रेस जल्दी ही वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंप सकती है।हालांकि सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस सपा से लगभग 5 सीटें मांग रही है और सपा कांग्रेस को दो सीट देना चाहती है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000