हरियाणा में टूटा भाजपा-जजपा गठबंधन, ऐलान बाकी: दुष्यंत चौटाला ने सरकारी गाड़ियां लौटाई, शाह से मिलेंगे; CM समेत पूरी कैबिनेट दे सकती है इस्तीफा

लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में भाजपा और जननायक जनता पार्टी (जजपा) का गठबंधन टूट गया है। सूत्रों के मुताबिक अब सिर्फ इसका औपचारिक ऐलान होना बाकी है। लोकसभा सीटों पर सहमति न बन पाने को इसकी वजह माना जा रहा है।जजपा हरियाणा में 1-2 लोकसभा सीटें मांग रही थी जबकि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व और राज्य संगठन सभी 10 सीटों पर खुद लड़ने के पक्ष में है।कल (सोमवार) को जजपा के राष्ट्रीय महासचिव डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से मिले। जिसके कुछ समय बाद CM मनोहर लाल खट्‌टर ने अचानक रात को इमरजेंसी मीटिंग बुला ली।

इसमें पार्टी के सभी मंत्रियों-विधायकों के अलावा सरकार को समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायक भी बुलाए गए। रात यहां चर्चा के बाद सीएम ने मंगलवार सुबह 11 बजे फिर सभी मंत्रियों-विधायकों की मीटिंग बुला ली। इसी बीच अचानक जजपा ने भी अहम बैठक बुला ली है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायकों से मौजूदा हालात पर बातचीत करेंगे। सूत्रों के मुताबिक हरियाणा में भाजपा के आक्रामक रुख को देखते हुए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने दिल्ली में डेरा डाल लिया है। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने का समय मांगा है। पूरी सियासी गहमागहमी के बीच हरियाणा राजभवन में भी अलर्ट है। यहां पर 1 हजार लोगों के लंच का इंतजाम किया गया है।

हरियाणा सरकार में मौजूदा स्थिति पर 2 बड़े सवाल और उनके जवाब

  1. जजपा से गठबंधन टूटने का संकेत कैसे मिला?
    डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला सोमवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से मिले। उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की। हालांकि पहले वे हर बार मीटिंग के बाद मीडिया से बात जरूर करते थे। चौटाला-नड्‌डा की मुलाकात के बाद भाजपा की ओर से भी गठबंधन को लेकर किसी भी नेता के द्वारा कोई बयान नहीं दिया गया। पार्टी के कुछ नेता भी इसको लेकर असमंजस की स्थिति में हैं।
  2. क्या भाजपा सरकार गिरने का खतरा है?

क्या भाजपा सरकार गिरने का खतरा है?

नहीं, भाजपा के पास बहुमत का जुगाड़ है। हरियाणा में 90 विधानसभा सीटें हैं। इनमें 41 भाजपा, 30 कांग्रेस, 10 जजपा, 1 इनेलो, 1 हलोपा और 7 निर्दलीय हैं। बहुमत के लिए 46 सीटें चाहिए।

अभी भाजपा-जजपा की गठबंधन की सरकार भाजपा के 41, जजपा के 10 और एक निर्दलीय रणजीत चौटाला सरकार में है। अगर जजपा गठबंधन तोड़ देती है तो भाजपा के पास 41, 7 निर्दलीय और एक हलोपा विधायक का समर्थन है। ऐसे में भाजपा के पास बहुमत के 46 के आंकड़े से 3 ज्यादा सीटें बन रही हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000