बीजेपी नेता की हत्या का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी हत्या, पुलिस बोली- नींद की गोली देने के बाद दबाया गया गला

कानपुर। कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने शनिवार को बीजेपी नेता की हत्या का खुलासा किया है। पुल‍िस का आरोप है कि बीजेपी नेता मुकेश नारंग की हत्या उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। पत्नी ने पहले चाय में नींद की गोलियां मिलाईं, इसके बाद बेहोशी की हालत में प्रेमी के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने बीजेपी नेता की पत्नी दिव्या के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई और गली में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। जिससे पूरी घटना का खुलासा हो गया। इसके साथ ही बीजेपी नेता की पत्नी और उसके प्रेमी की वॉट्सएप चैट भी सोशल मीडिया पर वायरल थी, जिससे पुलिस का काम और भी आसान हो गया।

गोविंद नगर थाना क्षेत्र स्थित 5 ब्लॉक में रहने वाले मुकेश नारंग भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य थे। पार्टी ने उन्हें बूथ अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी। मुकेश पूरी जिम्मेदारी से संगठन का कामकाज संभाल रहे थे। मुकेश ने दो साल पहले कौशांबी की रहने वाली दिव्या से साल-2020 में शादी की थी। गोविंद नगर में मुकेश नारंग पत्नी दिव्या के साथ रहते थे। मुकेश के घर के सामने ही बड़ी बहन वंदना का परिवार रहता है। मुकेश की पहली पत्नी बबिता से तलाक हो चुका था, बबिता मानसिक रूप से बीमार रहती थी। वहीं, दिव्या की भी मुकेश से दूसरी शादी थी। दिव्या की पहली शादी प्रयागराज के एक युवक से हुई थी, शादी के डेढ़ महीने बाद ही दिव्या का तलाक हो गया था।

दिव्या ने किया गुमराह…

बीजेपी नेता मुकेश नारंग का शव बीते 24 नवंबर की रात घर में मिला था। शव के पास से सल्फास की शीशी मिली थी। दिव्या ने बताया था कि बीते 24 नवबंर की रात लगभग 11 बजे मुझे मुकेश ने अपनी बहन वंदना के घर भेज दिया था। दिव्या ने वंदना को बताया था कि मुकेश के कुछ दोस्त घर आ रहे हैं। इसी लिए मुझे यहां पर भेज दिया है। मुकेश ने कहा है कि जब मैं घर बुलाऊं तभी आना। इसके बाद दिव्या रात लगभग 3 बजे घर पहुंची थी, तो मुकेश का शव बेड पर पड़ा हुआ था।

प्रेमी के साथ मिलकर दबाया था गला…

डीसीपी साउथ रवींद्र कुमार ने बताया कि मुकेश की पत्नी ने चाय में मिलाकर नींद की गोलियां दी थीं। इसके बाद दिव्या ने प्रेमी संजय पाल के साथ मिलकर गला घोंटकर हत्या कर दी थी। उन्होंने बताया कि दिव्या और उसका प्रेमी संजय पाल कौशांबी के समसपुर गांव के रहने वाले हैं। दोनों एक साथ कॉलेज में पढ़ते थे, दिव्या और संजय के बीच साल- 2019 से प्रेम संबंध थे। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन उनके परिजन इस शादी के खिलाफ थे। दिव्या शादी के बाद भी संजय से मोबाइल फोन पर बात करती थी। इसके साथ ही दोनों वॉट्सएप चैट भी करते थे।

मुकेश हो गया था हत्या का आभास…

मुकेश नारंग को अपनी हत्या का शक पहले ही हो गया था। दरअसल मुकेश को जब पत्नी के प्रेम संबंधों की जानकारी हुई, तो उसने यह बात अपने ससुर को भी बताई थी। ससुर ज्ञान ने बेटी को समझाया था, लेकिन दोनों के बीच की बातचीत बंद नहीं हुई। मुकेश को दिव्या के दिमाग में चल रहे आपराधिक षडयंत्र का आभास हो गया था। उसने पत्नी दिव्या और उसके प्रेमी के स्क्रीन चैट अपने दोस्त को भेजे थे।

पुलिस ने कैसे किया खुलासा…

पुलिस ने दिव्या के मोबाइल नंबर की सीडीआर निकलवाई। इसके बाद गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया, तो घटना का खुलासा हो गया। इसके साथ ही पुलिस ने स्थानीय लोगों और परिजनों से बात की तो दिव्या के प्रेम संबंधों की बात सामने आई। पुलिस ने कौशांबी से दिव्या के प्रेमी संजय पाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो गया। पुलिस ने दिव्या और उसके प्रेमी संजय पाल को अरेस्ट कर जेल भेजा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000