भाजपा विधायक के मामा की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा

अमरोहा । हसनपुर कोतवाली इलाके के एक गांव में बीती रात्रि बदमाशों पशुशाला में चारपाई पर सो रहे 72 वर्षीय वृद्ध की बगल के नीचे गोली मारकर हत्या कर दी। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए है। मृतक भाजपा के क्षेत्रीय विधायक के मामा है। वहीं,परिजनों में चीख पुकार मची हुई है। बता दें कि पूरा मामला हसनपुर कोतवाली इलाके के गांव घंसूरपुर खालसा का है। यहां बीती रात्रि अज्ञात बदमाशों ने पशु शाला में सो रहे वृद्ध 72 वर्षीय सत्य प्रकाश पुत्र हैदल सिंह को बगल के नीचे गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली की आवाज सुनकर परिजन तथा ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजनों द्वारा घायल वृद्ध को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

वहीं गोली लगने की सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी दीप कुमार पंत,कोतवाल रविंद्र प्रताप सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल वृद्ध को अमरोहा से भी रेफर कर दिया गया। परिजन घायल वृद्ध को लेकर मुरादाबाद के अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया। वही फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए है। परिजनों के मुताबिक गोली मारने वाले बदमाशों की संख्या 8 के करीब बताई जा रही है। वह अपने पीछे पत्नी माया देवी तीन बेटे जोगेन्द्र,पवन, सुनील तथा दो बेटियों तारा,नीरज को रोते-बिलखते छोड़ गया है। उनके सभी बच्चों की शादी हो चुकी है। मृतक हसनपुर विधानसभा 42 से भाजपा विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी के मामा है।फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000