भाजपा कार्यकर्ता की दबंगई अधीक्षण अभियंता को लात-घूंसों और जूते से पीटा, फाइल भी फाड़ा, आरोपी गिरफ्तार

बलिया। बलिया में तैनात अनुसूचित जाति (दलित) वर्ग से ताल्लुक रखने वाले बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता लाल सिंह के साथ उनके कार्यालय में कथित रूप से मारपीट करने आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने आरोपी मुन्ना बहादुर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है जो कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ता है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना में जो भी लोग शामिल होंगे, उनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार, बलिया शहर कोतवाली में शनिवार शाम अधीक्षण अभियंता लाल सिंह की तहरीर पर सागरपाली निवासी मुन्ना बहादुर सिंह के विरुद्ध नामजद एवं कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम (एससी/एसटी एक्ट) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। प्राथमिकी के अनुसार, अधीक्षण अभियंता लाल सिंह ने बताया कि वह अपने कार्यालय में प्रतिदिन की भांति कार्य कर रहे थे, तभी शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मुन्ना बहादुर सिंह कुछ लोगों के साथ बिना अनुमति के उनके कार्यालय में घुस आए और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपशब्द कहने लगे।

 लाल सिंह ने आरोप लगाया कि जब तक वह कुछ समझ पाते, मुन्ना बहादुर ने लात-घूंसों और जूते से हमला करना शुरू कर दिया तथा कार्यालय की कुछ महत्वपूर्ण फाइलें फाड़ दीं व झपटमारी की। सिंह ने बताया कि शोर सुनकर अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मुझे बचाया।उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने धमकी दी कि ‘यह बलिया है, आपसे पहले भी कई अधिकारी आए और चले गए, कुछ नहीं कर पाए। यदि पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई, तो आपके परिवार का कोई सदस्य भी जिंदा नहीं बचेगा।’ इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में अधीक्षण अभियंता और कुछ लोगों के बीच बहस होती दिख रही है और एक व्यक्ति कहता नजर आ रहा है, ‘‘आप लोग एसी कमरे में बैठेंगे और हमें बिजली नहीं मिलेगी?’’ वीडियो में मुन्ना बहादुर सिंह को अधीक्षण अभियंता से मारपीट करते भी देखा जा सकता है। भाजपा की जिला इकाई के अध्यक्ष संजय मिश्रा ने एक न्यूज एजेंसी से पुष्टि की कि मुन्ना बहादुर सिंह भाजपा का कार्यकर्ता है और पहले पार्टी में पदाधिकारी रह चुका है। जिला अस्पताल में भर्ती मुन्ना बहादुर ने गिरफ्तारी से पहले संवाददाताओं से कहा कि वह भाजपा कार्यकर्ता हैं और सागरपाली क्षेत्र की बिजली समस्याओं को लेकर ज्ञापन देने अधीक्षण अभियंता के कार्यालय गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि अधीक्षण अभियंता ने उनके साथ गलत शब्दों का प्रयोग किया और उन पर हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000