भाजपा का चुनाव अभियान चरम पर, चार दिन में यूपी की 6 लोगों सीटों पर पीएम मोदी करेंगे रैली, योगी के रोड शो में पहुंचा बुलडोजर

लखनऊ। लोकसभा चुनाव का शंखनाद होने के बाद भारतीय जनता पार्टी का चुनाव अभियान चरम पर आ चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश में कई बड़ी जनसभाएं करेंगे।इधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रोड शो में लोग बुलडोजर लेकर पहुंचे। पीएम मोदी चुनावी पारा चढ़ाने के लिए यूपी में रैलियां करेंगे।छह लोकसभा में चार रैलियों का कार्यक्रम प्रस्तावित है। यह कार्यक्रम दूसरे, तीसरे और चौथे चरण के वोटिंग वाले कुछ लोकसभा सीटों के लिए प्रस्तावित हैं।

मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी 19 अप्रैल को अमरोहा लोकसभा के गजरौला में रैली करेंगे। 22 अप्रैल को अलीगढ़ और हाथरस लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में अलीगढ़ में संयुक्त रैली करेंगे। पीएम तीन दिन बाद फिर यूपी के दौरे पर रहेंगे।एक दिन में पांच लोकसभा के लिए तीन रैलियां करेंगे। सूत्रों के मुताबिक 25 अप्रैल को पहले आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा के लिए पीएम मोदी संयुक्त रैली करेंगे। इसके बाद बदायूं और आवलां लोकसभा सीट के प्रत्याशी के के लिए संयुक्त रैली करेंगे।इसी दिन पीएम अंतिम रैली शाहजहांपुर में करेंगे। अगले दिन 26 अप्रैल को पीएम बरेली में भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार के के लिए रोड शो करेंगे

रोड शो के जरिए सीएम योगी ने मतदाताओं को साधा

सहारनपुर लोकसभा सीट पर एक के बाद एक जनसभा कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को रोड शो करके मतदाताओं को साधा। लगभग दो किलोमीटर लंबे रोड शो में व्यापारियों और संगठन के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूल बरसा कर सीएम का स्वागत किया। सीएम ने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया। सीएम ने पहले शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद खुले वाहन में सवार हुए। सीएम के साथ राज्यमंत्री बृजेश सिंह, जसवंत सैनी, विधायक राजीव गुंबर, देवेंद्र निम, महापौर डॉ. अजय सिंह, प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा भी रहे। शाम 4:40 बजे भगत सिंह चौक से रोड शो शुरू हुआ, जो मोरगंज बाजार, शहदीगंज बाजार, चौक फव्वारा, चौकी सराय, श्रीराम चौक, नेहरू मार्केट होते हुए घंटाघर पर 5:10 बजे पहुंचा। रोड शो करीब दो किलोमीटर का था, जो 30 मिनट में संपन्न हो गया। रास्तेभर भजनों, जयश्रीराम के जयकारे और योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद के नारे लगते रहे।

मुस्लिम समाज ने किया स्वागत, पहुंचे बुलडोजर लेकर

चौक फव्वारा और चौकी सराय भाजपा नेता एम. आजादी अंसारी, जहीर, हाफिज वाजिद, एम. आरिफ अंसारी, राशिद अंसारी, रिजवान खान ने सीएम योगी का स्वागत किया। इसके अलावा बुलडोजर बाबा के नाम से मशहूर योगी आदित्यनाथ के रोड शो में प्रतीक चिह्न के रूप में समर्थक प्लास्टिक का बुलडोजर लेकर भी पहुंचे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000