भाजपा का राष्ट्रीय स्तर पर चल रहा है सदस्यता अभियान और धरातल पर उसके जमीनी कार्यकर्ताओं में पैदा हो रहा है, भारी असंतोष

लोकसभा चुनाव- 2024 को 100 दिन बीत गए, परन्तु हार के कारणों पर बूथ लेबल की मीटिंग पर नहीं हो सका कोई निर्णय 

भाजपा शीर्ष नेतृत्व में सिर्फ बैठक होती है, नहीं होती पार्टी के गद्दारों के ऊपर कोई कार्रवाई…

सच कड़वा होता है, पर झुठलाया नहीं जा सकता- भाजपा का जमीनी कार्यकर्ता लल्लू राम गुप्ता 

जिन लोगो की वजह से हमारा भारत देश 900 वर्षो तक गुलाम रहा और महान वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान और महाराणा प्रताप के साथ गद्दारी किए। ऐसे ही लोग आज भारतीय जनता पार्टी संगठन में जुआड़ पद्धति से उच्च पदों पर आसीन हैं। चापलूसों की भाजपा में भरमार हो चुकी है और उनके आगे जमीनी कार्यकर्ताओं की कोई सुनवाई नहीं होती और अन्ततः निराश होकर मूल कार्यकर्त्ता अपने घर बैठ जाने के लिए मजबूर हो जाता है। भाजपा का एक जमीनी कार्यकर्ता का आज जब मन की पीड़ा उसके जुबां पर आई तो वह अपने को रोक न सका। वह कार्यकर्ता प्रतापगढ़ जनपद का है और उसका नाम है, लल्लू राम गुप्ता।

वर्तमान में बीजेपी संगठन सिर्फ और सिर्फ दलालों और चाटुकारों के मकड़जाल में है, उलझा 

हकीकत में जो लोग चुनाव के समय भाजपा उम्मीदवार को हराने के लिए साम, दाम, दंड, भेद अपनाते हैं, बाद में वही लोग सत्ता मिलते ही वे लोग पुनः सत्ता की चासनी चाटने के लिए चीभ निकाल कर सबसे आगे की कतार में बैठे मिल जाते हैं। जबकि सच्चाई यह है कि ऐसे लोग भाजपा के उम्मीदवार को हराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़े रहते, बल्कि जमकर भीतरघात करते हैं। चुनाव बाद पार्टी शीर्ष नेतृत्व कहता है कि बूथवार समीक्षा होगी और ऐसे गद्दार लोगों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जायेगा, परन्तु पार्टी का शीर्ष नेतृत्व सिर्फ दिखाने के लिए बूथवार समीक्षा करता है, परन्तु सच यह है कि किसी भी गद्दार के खिलाफ पार्टी शीर्ष नेतृत्व कोई कार्रवाई नहीं करता।

भाजपा की दशा दिन प्रतिदिन होती जा रही है, खराब 

ऐसे लोग पार्टी में सिर्फ और सिर्फ हाईलाइट होकर सत्ता का लाभ लेते रहते हैं। आज उन्ही के कारण भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में केवल 35 सीटो पर सिमट कर रह गई है। यदि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ व उड़ीसा में सीटें न आई होती तो श्री नरेंद्र मोदी जी आज प्रधानमंत्री न बन पाते और ऐसे ही लोंगो के दम पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव साल- 2027 का विधानसभा चुनाव जीत लेने का दम्भ भर रहे हैं। ऐसी दशा में विधानसभा चुनाव- 2027 में भाजपा की नैया डूबने से कोई रोक नहीं सकता। लोकसभा में सीट आधी हो गई और पार्टी शीर्ष नेतृव की आँख फिर भी नहीं खुल रही है। वर्तमान में सिर्फ और सिर्फ दलालों और चाटुकारों से पार्टी शीर्ष नेतृत्व बुरी तरह से घिरा हुआ है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000