प्रिंसिपल को लूटने वाले बदमाशों की पुलिस से हुई मुठभेड़ में दोनों को लगी गोली

गोंडा के नवाबगंज गांधी इंटर कॉलेज में प्रिंसिपल डॉ. कृष्ण कुमार सिंह से जहरखुरानी कर लूटपाट करने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके बाद बदमाशों से पारा इलाके में मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गोली लग गई। फिर उन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक, लखनऊ पश्चिम जोन की क्राइम ब्रांच की टीम को संयुक्त रूप से नहर तिराहे पर चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी। इसके बाद जब पुलिस की टीम लोकेशन पर पहुंची तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

कई आपराधिक मुकदमे दर्ज…

पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ आजमगढ़, गोरखपुर, अयोध्या में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। दोनों बदमाशों पर 15-15 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पेशेवर और शातिर बदमाशों का गैंग प्रदेश के कई जनपदों में लूट, हत्या, जहर खुरानी और अपहरण जैसे गंभीर अपराध करने के आदी हैं और ये बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। इसी सूचना पर संयुक्त टीम आगरा एक्सप्रेस-वे के जीरो पॉइंट के निकट मौदा मोड़ के पास चेकिंग शुरू की तो एक कार में तीन व्यक्ति संदिग्ध रूप से दिखाई दिए। जिन्हें पुलिस ने रोका तो उन्होंने फायरिंग कर दी।

एक बदमाश मौके से फरार…

पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो दो बदमाशों को गोली लग गई और वह घायल हो गए। एक बदमाश गाड़ी से निकलकर अंधेरे का लाभ उठाकर खेतों की तरफ भाग गया। जिसको पकड़ने के लिए एक टीम को कांबिंग के लिए लगाया गया है। घायल बदमाश का नाम अजय यादव पुत्र सुरेश यादव निवासी पश्चिम पट्टी कंधरापुर थाना कंधरापुर जनपद आजमगढ़ और कमलेश पासवान पुत्र विशुन धारी पासवान निवासी बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ पाया गया। जिनके कब्जे से एक-एक तमंचा, 315 बोर और जिंदा व खोखा कारतूस भी बरामद हुआ।

प्रिंसिपल से लूटपाट का मामला…

आपको बता दें, 7 जनवरी को पकड़े गए दोनों बदमाशों ने प्रिंसिपल कृष्ण कुमार सिंह से अपहरण और नशीली पदार्थ देकर उनसे पैसा लूटने का मामला दर्ज किया गया था। जिनको चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। उनके पास से प्रिंसिपल कृष्ण कुमार की लूटी गई मोबाइल और घटना में इस्तेमाल कार बरामद की गई है। तीसरा फरार बदमाश रमाशंकर पॉल काकोर  गहना थाना सरायख्वाज जौनपुर का रहने वाला है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000