गेहूं बेचकर टिकट खरीदा, पैसा वापस करो; लखनऊ में इंडिया का मैच रद्द होने पर भड़का फैन, अब यूपीसीए सबके पैसे लौटाएगा

लखनऊ में कोहरे के चलते भारत-अफ्रीका का टी-20 मैच रद्द होने पर फैंस भड़क गए। एक युवक ने चिल्लाकर कहा- तीन बोरा गेहूं बेचकर टिकट खरीदा था, मेरा पैसा वापस करो। वह बार-बार अपना टिकट दिखा रहा था। क्रिकेट फैन आशीष जायसवाल ने बताया कि उन्होंने विप टिकट लिया था, लेकिन मैच नहीं हुआ। अब हमारा पैसा वापस होना चाहिए।नेपाल से आए शशांक मिश्रा ने कहा- बहुत दूर से मैच देखने आया था, लेकिन अब बहुत बुरा लग रहा है। दरअसल, भारत-अफ्रीका का मैच देखने के लिए फैंस ने 500 से लेकर 25000 रुपए तक का टिकट खरीदा था। मैच रद्द होने के बाद अब यूपीसीए उनके पैसे लौटाएगा। शनिवार से टिकट के पैसे रिफंड करने के लिए कैश टिकट काउंटर खुल जाएंगे।

यूपीसीए रिफंड करेगा टिकट का दाम…

ऑनलाइन टिकट धारकों के लिए: जिन दर्शकों ने

ऑनलाइन टिकट लिए हैं, उन्हें टिकट के पैसे की वापसी उसी माध्यम से की जाएगी, जिससे भुगतान किया गया था। रिफंड संबंधित सूचनाएं पंजीकृत ईमेल पते पर भेजी जाएंगी। दर्शकों अपने ईमेल पर नियमित रूप से अपडेट की जांच करें।

ऑफलाइन टिकट धारकों के लिए: जिन दर्शकों ने

ऑफलाइन टिकट खरीदे हैं, वे नीचे दिए गए कार्यक्रम और प्रक्रिया के अनुसार अपना टिकट रिफंड प्राप्त कर सकते हैं।

डेट: 20, 21 एवं 22 दिसंबर 2025

समयः सुबह 11:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक

स्थान: गेट नंबर 2, बॉक्स ऑफिस इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में रिफंड के लिए काउंटर खोले जाएंगे। ऑफलाइन टिकट धारकों को स्वयं उपस्थित होना आवश्यक है और उन्हें निम्न दस्तावेज साथ लाने होंगे।

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन मानद सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने बताया- मूल टिकट, सरकारी पहचान पत्र की फोटो कॉपी (सत्यापन हेतु), बैंक विवरण (जिस खाते में राशि वापस की जानी है) रिफंड काउंटर पर उपलब्ध रिफंड फॉर्म को सही और पूर्ण विवरण के साथ भरना आवश्यक है। भरे हुए फॉर्म और मूल टिकट को सत्यापन के बाद ही जमा किया जाएगा। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही रिफंड राशि संबंधित बैंक खातों में स्थानांतरित की जाएगी। प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों और जानकारी के सत्यापन के बाद ही रिफंड प्रक्रिया आरंभ होगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000