उत्तरप्रदेशगोरखपुर मां के बगल से उठाकर बच्ची से रेप कियाः दरिंदे शमशाद को 20 साल की सजा,ने कोर्ट 18 महीने में फैसला दिया By Pratibha Rajdar Last updated Dec 19, 2025 264 गोरखपुर के कैंट इलाके में सड़क पर मां के साथ सो रही 5 साल की बच्ची को एक युवक उठा ले गया था। धर्मशाला पुल के पास रेप किया। ऑपरेशन कंविक्शन के तहत पुलिस की तेज पैरवी से आरोपी को सजा दिलाई गई है। इस घटना के 18 महीने बाद सिविल कोर्ट ने बुधवार को महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र के बासपार ढेकही निवासी आरोपी शमशाद उर्फ राजा को 20 साल की सजा सुनाई है। साथ ही 25 हजार के अर्थदंड से दंडित किया है। फैसला सुनकर बच्ची की गूंगी मां के आंसू निकल आए। हाथ जोड़कर महिला ने सबको धन्यवाद कहा। इस घटना का पर्दाफाश करने में तत्कालीन कैंट थाना के इंस्पेक्टर क्राइम रविंद्र सिंह की अहम भूमिका थी। वर्तमान में वह प्रयागराज में डिप्टी एसपी पद पर तैनात हैं। इंस्पेक्टर क्राइम ने इस घटना की विवेचना कर मजबूत सबूत जुटाए थे। इससे कोर्ट में पीड़ित पक्ष को मजबूती से रखा गया। एडीजीसी राघवेंद्र राम त्रिपाठी और एडीजीसी अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने सबूत के आधार पर पीड़ित का पक्ष कोर्ट के सामने रखा। इसके आधार पर केवल 18 माह में कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए आरोपी को 20 साल की सजा सुनाई है। अपराध 264 Share