नवजात की फोटो उत्तरप्रदेशकानपुर नगर बर्रा में झोले में भरकर छत पर फेंका नवजातः रोने की आवाज सुनकर पहुंचे लोग, प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया By Pratibha Rajdar On Dec 19, 2025 221 कानपुर के जरौली में गुरुवार देर रात एक युवक की छत पर नवजात पड़ा मिला, जिसे सर्दी में खुली छत पर झोले में भरकर फेंका गया था। हालांकि उसके रोने की आवाज सुनकर युवक अपनी छत पर गया, तो बच्चे को देखकर उनके होश उड़ गए। उसे नीचे लाकर पुलिस को सूचना दी। इस बीच उसकी जान बचाने के लिए उसे अंगीठी से गर्माहट दी। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया- मायावती कॉलोनी में एक नवजात शिशु को किसी बबलू भदौरिया के मकान की छत पर लावारिस हालत में छोड़ दिया। रोने की आवाज सुनकर युवक छत पर गया जहां देखा बच्चा झोले में पड़ा था। उसे नीचे लाने के बाद आसपास के संवेदनशील नागरिकों अमिता सिंह, निशा किरण और संदीप ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए बिना देर किए शिशु को साई राम हॉस्पिटल, विवेकानंद नगर में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक समय पर इलाज मिलने से नन्ही जान बच सकी। इलाज के बाद शिशु को अस्थायी रूप से उसकी देखभाल के लिए बबलू भदौरिया को सुपुर्द किया गया। वहीं, बच्चे को किसने फेंका इसके बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है। अपराध 221 Share