अमरनाथ यात्रियों की बस का ब्रेक फेल,श्रद्धालुओं ने कूद कर बचाई जान, सुरक्षाकर्मीयों ने बैराकेडिंग लगा रोकी बस

पंजाब के होशियारपुर और लुधियाना से श्री अमरनाथ यात्रा के लिए जा रही बस के ब्रेक फेल हो गए। वहां मौजूद पुलिस और सुरक्षाबलों की मुस्तैदी की वजह से बड़ा हादसा टल गया और लोगों की जान बच गई। इस हादसे में करीब 8 लोग घायल हो गए। इनमें 3 महिलाएं भी शामिल हैं। घटना के वक्त बस में करीब 45 श्रद्धालु सवार थे। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। बस में बैठे यात्रियों ने किसी तरह बस से कूदकर अपनी जान बचाई। इसके कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें ब्रेक फेल होने की जानकारी होने पर यात्री बस से कूदते नजर आ रहे हैं।

रामबन जिले के नचिलाना के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, यह हादसा मंगलवार को श्रीनगर जम्मू हाइवे पर रामबन जिले के नचिलाना के पास हुआ। इसमें कई अमरनाथ यात्री मामूली रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि पंजाब से आ रही बस (PB02BN-9389) के नचिलाना के पास ब्रेक फेल होने के कारण हादसा हुआ।अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में यात्रियों को मामूली चोटें आई। उन्हें पास के आर्मी कैंप में प्राथमिक उपचार दिया गया। उन्होंने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। अधिकारियों के अनुसार, बस अमरनाथ यात्रियों को कश्मीर ले जाने के लिए अधिकारियों के पास पंजीकृत नहीं थी। बस श्री अमरनाथ यात्रा से लौट रही थी। उसे पहले पंजाब के होशियारपुर आना था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सुप्रीम कोर्ट से अब्बास अंसारी को राहत, गाजीपुर में रुक सकेंगे सुभासपा विधायक     |     दिनदहाड़े लूट से दहशत; लुटेरों ने सराफ कारोबारी की कनपटी पर रखा तंमचा, लाखों के गहने और नकदी लूटकर फरार     |     गोद में बिठाकर डांसर के साथ अश्लीलता करते नजर आए भाजपा नेता, वीडियो हुआ वायरल     |     शादी के 15 दिनों बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, TMH अस्पताल में शव छोड़ भागे ससुरालवाले, दहेज हत्या का केस दर्ज     |     मंत्री जी की मुसीबत नहीं हो रही कम, सुप्रीम कोर्ट ने भी लगाई फटकार     |     4 साल की बच्ची का मनसा देवी मंदिर के पास टनल में मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका     |     ग्राम सभा दामोदर पुर उर्फ तिवारी पुर के कार्यवाहक प्रधान बने त्रिलोकी नाथ तिवारी     |     कोल्ड ड्रिंक के पैसे को लेकर बवाल, दुकानदार और बजरंग दल कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, कई घायल     |     पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, आधा दर्जन उप निरीक्षकों समेत 49 पुलिसकर्मियों का तबादला     |     बहन के घर शादी समारोह से लौट रहे परिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर,मासूम समेत 5 की गई जान, 8 गंभीर घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000