‘घूसखोर डीआईजी का पर्दाफाश’, बेनामी संपत्तियों के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप, हुए कई और खुलासे

घूसखोर डीआईजी भुल्लर के एक लाल डायरी मिली है। इस डायरी में बिल्डरों और कारोबारियों के नाम और नंबर दर्ज हैं। अब सीबीआई डायरी में दर्ज इन सभी रसूखदार लोगों से संपर्क कर रिश्वतखोरी के इस मामले में पूछताछ करेगी। पंजाब के रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के घर और ठिकानों पर सीबीआई चंडीगढ़ के छापे में भ्रष्टाचार के कई नए राज खुलते नजर आ रहे हैं। छापे के दौरान सीबीआई के हाथ एक ऐसी डायरी लगी है जिसमें मोहाली, रोपड़, पटियाला और बरनाला के कई रसूखदार उद्योगपतियों, कारोबारियों और बिल्डरों के नाम, मोबाइल नंबर और कुछ अन्य महत्वपूर्ण विवरण दर्ज हैं।सीबीआई के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इस डायरी में शिकायतकर्ता स्क्रैप डीलर आकाश बत्ता का नाम भी शामिल है जिसने डीआईजी पर आठ लाख रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने डायरी और अन्य दस्तावेजों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, अब सीबीआई डायरी में दर्ज इन सभी रसूखदार लोगों से संपर्क कर रिश्वतखोरी के इस मामले में पूछताछ करेगी।

कैश की गिनती करते-करते गर्म हो गईं मशीनें

डीआईजी भुल्लर के सेक्टर-40 के मकान नंबर 1489 और अन्य ठिकानों पर छापे में भारी मात्रा में नकदी, गहने और कीमती सामान बरामद हुआ है। सूत्रों ने बताया कि बरामद पांच करोड़ कैश की गिनती के लिए सीबीआई को नोट गिनने वाली तीन मशीनें मंगवानी पड़ीं। कैश की गिनती करते-करते मशीनें गर्म हो गईं। कैश रिकवरी का यह आंकड़ा अभी और बढ़ने की संभावना है।

निजी बैंक लॉकरों की चाबियां मिलीं, आज होगी जांच

सीबीआई टीम को डीआईजी भुल्लर के चंडीगढ़ के घर से कुछ निजी बैंक के लॉकरों की चाबियां भी मिली हैं। सूत्रों की मानें तो सीबीआई शुक्रवार को इन निजी बैंक के लॉकरों की डिटेल लेकर इन्हें खोलेगी और अंदर रखी चीजों की जांच करेगी। इसके लिए सीबीआई शुक्रवार को विशेष अदालत में डीआईजी भुल्लर के रिमांड के साथ-साथ इन लॉकरों को खोलने की मंजूरी के लिए भी अर्जी देगी।

बेनामी संपत्तियों की होगी जांच

सीबीआई की एंटी करप्शन ब्यूरो टीम को छापे के दौरान डीआईजी भुल्लर की चल व अचल संपत्तियों के कई दस्तावेज मिले हैं। इनमें कुछ बेनामी संपत्तियों से जुड़े रिकॉर्ड भी शामिल हैं। सीबीआई ने इन दस्तावेजों को कब्जे में लेकर अब राजस्व विभाग के साथ इनका रिकॉर्ड खंगालने की तैयारी कर ली है ताकि इन बेनामी संपत्तियों के सोर्स का पता लगाया जा सके।

बिचौलिये कृष्णू को हर वसूली पर मिलती थी टिप

स्क्रैप डीलर आकाश बत्ता से आठ लाख रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार बिचौलिये कृष्णू ने पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। सीबीआई सूत्रों के अनुसार, कृष्णू ने बताया कि वह जब भी डीआईजी के कहने पर किसी से वसूली करके आता था तो डीआईजी उसे रकम सौंपने के बाद टिप के तौर पर 20 हजार से 30 हजार रुपये देते थे।

डीआईजी और बिचौलिये ने कबूले आरोप

डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर और बिचौलिये कृष्णू ने सीबीआई की पूछताछ में रिश्वत की बात कबूल ली है। सीबीआई ने जब इस मामले में डीआईजी भुल्लर के सेक्टर-40 स्थित मकान नंबर-1489 में रेड की तो वहां करोड़ों रुपये के संपत्तियों के कागजात, भारी मात्रा में सोना, गहने और कैश बरामद किया है। सीबीआई को कैश गिनने के लिए कई मशीनें मंगवानी पड़ीं।

डीआईजी की कोठी से जब्त किया सामान

5 करोड़ नकदी, देर रात तक गिनती जारी थी
डेढ़ किलोग्राम सोना, डायमंड समेत अन्य गहने
पंजाब, चंडीगढ़ में संपत्तियों के दस्तावेज
मर्सिडीज और ऑडी कारें
22 महंगी घड़ियां
लॉकर की चाबियां
40 लीटर विदेशी शराब
डबल बैरल गन, एक पिस्टल, एक रिवॉल्वर,
एक एयरगन और गोलियां बरामद की गई

भुल्लर पर महिला अफसर लगा चुकी हैं यौन उत्पीड़न के आरोप

2009 बैच के आईपीएस ऑफिसर डीआईजी भुल्लर, 27 नवंबर 2024 को रोपड़ रेंज में पोस्ट होने से पहले एसएसपी मोहाली और डीआईजी पटियाला रेंज के तौर पर काम कर चुके हैं। वे पहले भी विवादों में रहे हैं। एसएसपी मोहाली के तौर पर काम करते हुए उन पर एक जूनियर महिला पुलिस ऑफिसर ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। बाद में उनके ट्रांसफर और उसके बाद प्रमोशन के बाद यह मामला रफा-दफा हो गया। भुल्लर की गिरफ्तारी उनके रेंज की पुलिस द्वारा एमपी नवनीत चतुर्वेदी को गिरफ्तार करने के ठीक एक दिन बाद हुई, जो चंडीगढ़ पुलिस की सुरक्षा में थे। उन्होंने उस स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) को भी हेड किया था जिसने ड्रग स्मगलिंग की जांच में अकाली दल के सीनियर लीडर बिक्रम सिंह मजीठिया से पूछताछ की थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000