उत्तरप्रदेशउन्नाव लव-मैरिज के बाद दुल्हन फंदे पर लटकी मिली: मंथ एनिवर्सरी पर पति को छुट्टी नहीं मिली, इंतजार करते-करते सोई; सुबह शव मिला By Pratibha Rajdar On Jan 5, 2026 277 उन्नाव में शादी के 30 दिन बाद दुल्हन ने अपनी जान दे दी। रात में सबने मैरिज की वन मंथ एनिवर्सरी मनाई। सुबह वह फंदे से लटकते मिली। मृतका के भाई के मुताबिक, रविवार को दीदी की शादी की वन मंथ एनिवर्सरी थी। जीजा को छुट्टी नहीं मिली थी। रात करीब 3 बजे वह घर लौटे। वह सो चुकी थीं। वह भी सो गए। सुबह करीब 5 बजे वह उठे तो देखा पत्नी बेड पर नहीं थी। तलाशते हुए बगल के कमरे में पहुंचे तो पत्नी दुपट्टे के फंदे से लटक रही थी। मामला दही थाना क्षेत्र का है। मृतका की पहचान 24 वर्षीय स्वेच्छा वर्मा के रूप में हुई है। उसकी शादी 4 दिसंबर को 26 वर्षीय सूरज सिंह से हुई थी। दोनों ने लव मैरिज की थी। समाचार 277 Share