डोली की जगह उठी दुल्हन की अर्थी तालाब में मिली लाश शादी वाले घर में पसरा मातम

उत्तर प्रदेश के बांदा में प्रसिद्ध गौरा बाबा मंदिर के पास तालाब में उतराता शव देख आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। शव देखते ही लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। साथ ही आगे की जांच में जुट गई है। मामला अतर्रा थाना क्षेत्र के गौरा बाबा के पास तालाब का है। पुलिस के मुताबिक लड़की की पहचान की जा चुकी है। लड़की अतर्रा कस्बे के एक इलाके की रहने वाली थी। उसकी शादी 9 फरवरी को कालिंजर थाना क्षेत्र में तय हुई थी। लड़की मानसिक रूप से बीमार रहती थी। फिलहाल इस बात का पता लगाया जा रहा है कि ये हत्या है या आत्महत्या। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा।

जानकारी के मुताबिक, लड़की अपने परिवार के साथ गौरा बाबा मंदिर में दर्शन करने गई थी। यहां से वह अचानक लापता हो गई थी। इसके बाद उसका शव गौरा बाबा मंदिर के पास बने तालाब से बरामद हुआ। मृतका के परिजनों ने बताया कि लड़की मानसिक रूप से बीमार थी। उसका इलाज भी चल रहा था। उसकी शादी 9 फरवरी 2023 को थी। शादी की तैयारी भी चल रही थी। कार्ड इत्यादि भी बंट गए थे। इसी बीच हमें यह खबर मिली। हमें कुछ समझ नहीं आ रहा कि ये अचानक से क्या हो गया। वहीं, SHO अतर्रा अनूप दुबे ने बताया कि गौरा बाबा के पास बने तालाब में एक लड़की का शव बरामद हुआ है, जिसको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दबंगों ने व्यापारी पर बरसाईं गोलियां, हमले में पिता की हुई मौत, बेटे की हालत गंभीर      |     अज्ञात वाहन ने स्कूटी और बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो कांवड़ियों की हुई मौत; दो लोग हुए घायल     |     करंट की चपेट में आने से चाची की हुई मौत, हादसे से आहत भतीजी ने भी फांसी लगाकर दी जान     |     युवक का ‘गजनी’ जैसा अंजाम, शरीर पर गुदवाए थे दुश्मनों के नाम; आरोपियों ने बुलाया और कर दी हत्या     |     गर्ल्स पीजी में घुसकर महिला की चाकू से गला रेतकर की गई हत्या     |     कुख्यात माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर बनेगा पीएम आवास व महिला संरक्षण गृह,पीडीए ने मांगी जमीन     |     शामली से वैष्णो देवी के लिए इकरा हसन ने मांगी सीधी ट्रेन, संसद में दिया गया बयान वायरल     |     आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस, तीन की मौके पर हुई मौत, 87 लोग घायल      |     पत‍ि को था पत्नी के अवैध संबंधों का शक; सऊदी अरब से भांजे को दे दी हत्‍या की सुपारी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     प्रेम प्रसंग में किशोरी की अपहरण के बाद हत्या, एक सप्ताह से थी लापता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000