बृजभूषण शरण सिंह के चरणों में झुके थानाध्यक्ष, पुलिस विभाग की हो रही है किरकिरी, वीडियो वायरल‌

रायबरेली। खाकी और खादी के बीच का रिश्ता एक बार फिर सामने आया है।इस बार ये रिश्ता काफी चर्चा में है।अक्सर कई बार खाकीधारियों को नेताओं के सामने नतमस्तक होते देखा गया है।एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया है।सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक थानाध्यक्ष को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह का पैर छूते हुए देखा जा सकता है। वीडियो वायरल होने के बाद अब सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है।वीडियो की जांच की जा रही है।मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल पूरा मामला कल शुक्रवार का है।जिले के डीह थाना क्षेत्र में एक एक तेरहवीं का कार्यक्रम चल रहा था।पूर्व विधायक रहे दिवंगत गजाधर सिंह की तेरहवीं कार्यक्रम में पक्ष और विपक्ष से लेकर छोटे-बड़े स्तर के नेता श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे थे।इसी बीच भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष व कैसरगंज से भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी पूर्व विधायक गजाधर सिंह की तस्वीर के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर रहे थे।जैसे ही बृजभूषण शरण सिंह पुष्पांजलि अर्पित करके आगे बढ़े तभी वर्दी पहने डीह थानाध्यक्ष अनिल सिंह उनके पैरों को छूने लगे।

डीह थानाध्यक्ष अनिल सिंह की यह हरकत फेसबुक लाइव चला रहे एक यूजर के कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।हालांकि इस मामले में पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह का कहना है कि वीडियो संज्ञान में आया है।एसपी ने कहा कि मामले की जांच सलोन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार को सौंप दी है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसको ध्यान रखते हुए कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000