लव मैरिज पर जीजा को पीट-पीटकर मार डाला:साला एक साल से मारना चाहता था

बहराइच में एक युवक ने अपने जीजा की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वह एक साल से हत्या की प्लानिंग कर रहा था। हत्यारोपी लव मैरिज से नाराज था। जीजा शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे खेत से लौट रहा था। साला घात लगाकर रास्ते में बैठा था। उसने पास आते ही लाठी–डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। लहूलुहान हालत में पड़े युवक को अस्पताल लेकर गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामला रुपईडीहा थाना इलाके का है। आरोपी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

अब जानिए पूरा मामला….

एक साल पहले की थी लव मैरिज बनकुरी गांव निवासी शादाब (20) का गांव के हबीब की बेटी यास्मीन से अफेयर था। एक साल पहले जब दोनों के बीच के रिश्ते की बात परिवार वालों को पता चली तो वे नाराज हो गए। हालांकि बाद में उनकी शादी करा दी गई है। दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को मंजूर कर लिया था। शादाब को पाकर यास्मीन काफी खुश थी। लेकिन उसका भाई हसीब नाराज था। परिजनों को देखकर आरोपी मौके से भागा शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे जब शादाब खेत से लौट रहा था, तभी हसीब ने उस पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी पर परिजन दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। इस दौरान हसीब मौके से भाग निकला। आनन-फानन में घायल को लेकर बाबागंज हॉस्पिटल पहुंचे। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे नानपारा सीएचसी रेफर कर दिया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

हत्या का केस दर्ज, आरोपी की तलाश घटना की सूचना मिलते ही सीओ पाहुब सिंह और रुपईडीहा थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत मौके पर पहुंचे। जांच-पड़ताल की। सीओ ने बताया- परिजनों ने शाम 4 बजे हत्या की सूचना दी थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्जकर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

बहन की शादी में नहीं गया था भाई शादाब के पिता मुनव्वर ने बताया- बहू यासमीन का भाई निकाह से खुश नहीं था। वह शादी में भी शामिल नहीं हुआ था। शादाब आज नौकरी के सिलसिले में मुंबई जाने वाला था। वह नमाज पढ़कर खेत लौट रहा था, तभी यासमीन के भाई ने उस पर डंडे से हमला कर दिया।

घटना की जानकारी उस समय हुई, जब आसपास खेतों में कुछ बच्चे खेल रहे थे। मारपीट की आवाज सुनकर बच्चे घबराकर गांव की ओर दौड़े और सूचना दी। हम मौके पर पहुंचे तो शादाब को अस्पताल ले गए। यहां उसकी मौत हो गई।

पत्नी यासमीन ने कहा- मेरा भाई शादी से नाराज था। उसने ही पति को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। यासमीन ने पुलिस से मांग की है कि उसके भाई को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000