परीक्षा केंद्र के बाहर देवर करता रहा इंतजार, भाभी प्रेमी संग हुई फरार

बांका। ना उम्र की सीमा हो, ना प्यार का हो कोई बंधन। प्यार सच में अंधा होता है। अंधा ही नहीं बहरा भी होता है। न कुछ देखता है, न कुछ सुनता है। लोक-लाज उसके लिए कोई मायने नहीं रखता। बस अपनी ही जिद पर अड़ा रहता है। जाति-धर्म भी उसके आड़े नहीं आता। समाजिक बंधन भी रोक पाने में असफल साबित होता रहा है। अपनी नई-नवेली भाभी को बाइक से एक देवर बीए पार्ट-3 का एग्जाम दिलाने के लिए लाया। परीक्षा खत्म हुआ तो कॉलेज के गेट पर इंतजार करने लगा, मगर भाभी का पुराना प्यार उबाल मार रहा था।

प्रेमी के साथ भाभी फरार…

शम्भूगंज थाना इलाके में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। देवर के साथ बीए पार्ट-3 की परीक्षा देने आई भाभी फरार हो गई। अपने पति और ससुराल वालों को बिना बताए अपने प्रेमी के संग चली गई। एसएसपीएस कॉलेज में बीए पार्ट-3 की परीक्षा देने नवविवाहिता पहुंची थी। नवविवाहिता के ससुराल वालों ने भागलपुर जिले के अकबरनगर पैन निवासी अभिषेक कुमार के खिलाफ थाने में शिकायत की है। दरअसल, बांका के ककवारा की नवविवाहिता बीए पार्ट-3 की परीक्षा देने देवर के साथ शंभूगंज आई थी। परीक्षा केंद्र के अंदर नवविवाहिता प्रवेश कर गई। इसके बाद उसका देवर पास के पेट्रोल पंप के नजदीक जाकर बैठ गया।

जाग उठा भाभी का पुराना प्रेम…

जब परीक्षा समापन की अंतिम घंटी बज गई तो देवर ने भाभी को परीक्षा केंद्र से बाहर निकलने का इंतजार करने लगा। जब काफी देर बाद भी उसकी भाभी नहीं आई तो देवर खोजने परीक्षा केंद्र के भीतर पहुंच गया। लेकिन वहां उसे नवविवाहिता नहीं मिली। इसके बाद उसने घर वालों को इसकी सूचना मोबाइल पर दी। बाद में पता चला कि अपने पुराने प्रेमी अभिषेक के साथ वो चली गई। नवविवाहिता के देवर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि तीन माह पहले उसके भाई की शादी हुई थी। शंभूगंज थाना अध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि एक नवविवाहिता के गायब होने की शिकायत आई है, मामले की जांच की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000