जमीनी विवाद को लेकर जीजा ने साले की गोली मारकर की हत्या

सुल्‍तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में गुरुवार की रात एक जीजा ने साले की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना कोतवाली नगर के शास्त्रीनगर स्थित कटहल बाग की है। गंभीर रूप से घायल युवक को राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही एसपी समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच किया। अस्पताल में मृतक की बहन नीतू ने कहा कि उसके पति को पुलिस फांसी दिलाए। उसको काट-काटकर मार डाला जाए। मैं यही चाहती हूं। मेरा भाई था वो।

शास्त्री नगर चौकी अंतर्गत कटहल वाली बाग के पास संपत्ति विवाद को लेकर रमेश चन्द्र अग्रहरि (42) को उसके जीजा संतोष अग्रहरि ने गोली मार दी। आनन फानन में पारिवारिक जन से जिला अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टर ने उसे डेड घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर सैकड़ों की संख्या में मोहल्ला वासी वहां इकट्ठा हो गए। प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है।

SP समेत अन्य अधिकारी पहुंचे मौके पर…

पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, एएसपी अरुण कुमार सिंह, सीओ सिटी प्रशांत सिंह ने अस्पताल पहुंचकर जायजा लिया है। सीओ ने बताया कि पारिवारिक विवाद में बहनोई ने साले को गोली मार दी। उसको अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एफआईआर करके अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बल्दीराय क्षेत्र के नरसड़ा लंगड़ी निवासी था मृतक…

मृतक रमेश बल्दीराय थानाक्षेत्र के नरसड़ा लंगड़ी का मूल निवासी है, वो दिल्ली में रहता है। वह एक शादी समारोह में शहर आया था जहां से वो बहन के घर के गया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000