जीजा-साली का अफेयर: शरीर पर थीं सिर्फ हड्डियां… पूरी तरह सड़ गया था किशोरी का शव, युवक की लाश का था ऐसा हाल

कानपुर देहात के जंगल में जीजा-साली के शव क्षतविक्षत मिले हैं। युवक के आधार कार्ड और किशोरी के कपड़ों, हुलिये से पहचान हो गई है। दोनों में प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के मूसानगर थाना इलाके के किशवा दुरौली के जंगलों में गुरुवार सुबह कई दिन से घर से गायब युवक और किशोरी के क्षतविक्षत (सड़े-गले) शव मिले। दोनों की शिनाख्त जीजा-साली के रूप में हुई है। शव के पास से जहरीले पदार्थ की पुड़िया व गिलास मिलने पर पुलिस आत्महत्या मानकर जांच कर रही है। वहीं, किशोरी की गुमशुदगी की जांच में लापरवाही पर देवराहट के थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है। किशवा दुरौली के जंगल में मवेशी चरा रहे ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह पानी भरे खेत में किशोरी व युवक का सड़ा गला शव देखा। किशोरी का शव पूरी तरह से सड़ा व नोचा हुआ था, शरीर पर हड्डियां ही थीं वहीं, युवक का शव भी बुरी तरह क्षतविक्षत हो चुका था। घटना की जानकारी पर सीओ भोगनीपुर संजय सिंह, थानाध्यक्ष मूसानगर कालीचरन पहुंचे।पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। छानबीन में युवक की जेब से एक आधार कार्ड मिला। इसमें नाम, पते से पुलिस ने राजपुर थाना क्षेत्र के खरतला निवासी महावीर से संपर्क किया। महावीर ने युवक की शिनाख्त अपने बेटे उमाकांत (22) के रूप में की।

कपड़ों व हुलिए से किशोरी के शव की पहचान

वहीं, पास में मिले किशोरी के शव को उमाकांत की 16 वर्षीय साली का होने की आशंका जताई। इसके बाद पुलिस ने युवक की पत्नी व उसके ससुर को बुलाया। इनके पहुंचने पर कपड़ों व हुलिए से किशोरी के शव की पहचान हो सकी। 

दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग होने की वजह से हत्या की आशंका

परिवार के लोगों ने किशोरी के 25 सितंबर से व उमाकांत के रविवार से गायब होने की जानकारी दी। पुलिस ने मौके से मिली जहरीले पदार्थ की पुड़िया व स्थिति को देखते हुए दोनों के जहर खाकर जान देने की आशंका जताई है। महावीर ने दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग होने की वजह से हत्या किए जाने की आशंका जताई है।

दोनों के शव चार से पांच दिन पुराने

थानाध्यक्ष कालीचरन ने बताया कि दोनों के शव चार से पांच दिन पुराने लग रहे हैं। देखने में प्रतीत होता है कि पहले दोनों ने जहर खाया और पास में गिर गए और वहीं पड़े रहे। सीओ संजय सिंह ने बताया कि घटना में कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विवार को शाहजहांपुर से निकला था उमाकांत

उमाकांत शाहजहांपुर के राजपुर में किराये के मकान में पत्नी व दो बच्चों के साथ रह रहा था। वह पानी पूरी का ठेला लगाता था। पत्नी ने बताया कि रविवार दोपहर पति घर से किसी काम से जाने की बात कह कर निकले थे। इसके बाद नहीं लौटे। गुरुवार को बहन व पति का शव मिलने की जानकारी हुई।  उसने बताया कि तीन साल पहले शादी हुई थी। उसके एक तीन वर्ष का बेटा व चार माह की पुत्री है। शादी के कुछ दिनों बाद से ही छोटी बहन के पति से संबंध हो गए थे। इसके लेकर उसकी पति से अनबन चल रही थी। बताया कि पति छोटी बहन को साथ रखने का दबाव बनाते थे। कई बार भाग जाने की बात भी कही थी। युवक व किशोरी ने आत्महत्या की है। किशोरी के घर से गायब होने की देवराहट थाना में शिकायत की गई थी। थाना पुलिस द्वारा लापरवाही की गई। थानाध्यक्ष ने उच्चाधिकारियों को भी जानकारी नहीं दी। लापरवाही पर थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है। मामले में जांच चल रही है। श्रद्धा नरेंद्र पांडेय, एसपी

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000