बहन की हत्या कर चौकी पहुंचा भाईः बोला- मारकर कुएं में फेंक दिया, डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी

फतेहपुर में अफेयर के शक में भाई ने बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद लाश जंगल में बने एक कुएं में फेंक दी। रात भर भाई जंगल में ही रहा। फिर सुबह 7 बजे खुद ही पुलिस चौकी जा पहुंचा और बोला- मैंने अपनी बहन को मार डाला है। फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और कुएं से लाश निकाली। 1 मई को ही लड़की की शादी हुई थी। युवक को शक था कि शादी के बाद भी बहन अपने प्रेमी से बात करती है। वह 2 दिन पहले अहमदाबाद से फतेहपुर पहुंचा था। मामला थरियांव थाना क्षेत्र का है।

हसवा कस्बे के धनवा गांव के रहने वाले शिव सिंह यादव मजदूरी करते हैं। परिवार में 3 बेटे और 3 बेटियां हैं। रंजू यादव (19) की शादी 1 मई को सोनई बड़नपुर के रहने वाले पिंटू उर्फ अजय यादव से हुई थी। रंजू दूसरे समुदाय के एक युवक से बात करती थी। यह बात परिवारवालों को भी पता चल गई थी। इसी के चलते घरवालों ने जल्दी ही रिश्ता देखकर रंजू की शादी करवा दी। रंजू भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थी, जबकि संदीप (22) दूसरे नंबर का है। संदीप अहमदाबाद में रहकर एक फैक्ट्री में काम करता है। बहन की शादी होने के बाद वह फिर से काम पर अहमदाबाद चला गया था।

2 दिन पहले अहमदाबाद से लौटा था

संदीप को शक हुआ कि बहन अभी भी अपने प्रेमी से बात करती है। वह दोबारा उसके साथ जाने की प्लानिंग कर रही है। इसका पता चलते ही 2 दिन पहले संदीप अहमदाबाद से घर आने के लिए निकला। लेकिन, घर न जाकर वो सीधा बहन की ससुराल सोनई गांव पहुंच गया। वहां उसने बहन को मायके ले जाने की बात कही।

बाइक से बहन को लेकर निकला था

12 जून (शुक्रवार) की शाम संदीप बहन को बाइक से लेकर घर के लिए निकला। रास्ते में उसने फिर से रंजू को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह बहस करने लगी। वह अपनी ससुराल जाने को भी तैयार नहीं थी। इस पर संदीप ने गांव से 800 मीटर दूर जंगल में बाइक रोकी। वहां गला घोंटकर रंजू की हत्या कर दी। इसके बाद लाश को वहीं पर एक कुएं में फेंक दिया और रात भर वहीं रुका रहा।

सुबह पैदल चलकर चौकी पहुंचा भाई

सुबह करीब 7 बजे संदीप वहां से निकला और डेढ़ किमी दूर हसवा पुलिस चौकी तक पैदल गया। वहां एक सिपाही ड्यूटी पर था। संदीप ने कहा कि बड़े साहब कहां हैं? मुझे उनसे बहुत जरूरी बात करनी है। सिपाही ने कहा कि साहब अभी तैयार हो रहे हैं इसलिए बाद में आना। इस पर संदीप बोला-मैंने अपनी बहन की हत्या कर दी है।

ससुराल पक्ष की तरफ से कोई नहीं पहुंचा

हत्या की बात सुनते ही सिपाही ने चौकी प्रभारी को बुलाया। इसके बाद थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। वहीं, ससुराल पक्ष की तरफ से कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा।

शादी के बाद बहन मायके से गायब हो गई थी

बताया जा रहा है कि शादी के बाद एक बार रंजू मायके आई थी। तब वह अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी। पिता की शिकायत पर दोनों को ढूंढा गया था, लेकिन परिजन ने कोई कार्रवाई नहीं करने की बात कही थी। भाई संदीप को चिंता थी कि कहीं फिर से बहन भाग न जाए। बताया जा रहा है कि प्रेमी ने भी पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था कि उसकी और प्रेमिका की जान का खतरा है।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि हसवा चौकी में एक युवक आया था। उसने अपनी बहन की हत्या की बात कही। पुलिस ने घरवालों से संपर्क करते हुए घटनास्थल से शव बरामद कर लिया। युवक को अंदेशा था कि बहन दोबारा अपने प्रेमी के साथ भाग सकती है। युवक खुद चौकी पर आया था और वो पुलिस की हिरासत में है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। युवती के घरवालों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मां बेल्हा देवी का आशीर्वाद प्राप्त कर सब इंस्पेक्टर अनुपम त्रिपाठी ने संभाला कोहंडौर थाने का कार्यभार     |     हैरान व परेशान करने की नियत से शिकायतकर्ता सारिफ ने जिलाधिकारी प्रतापगढ़ से की थी शिकायत, जांच में शिकायत निकली झूठी     |     भवन स्वामी की शिकायत से नाराज होकर किरायेदार के लड़कों ने की मकान मालिक के बेटे के साथ मारपीट      |     उत्तर के जोशी से दक्षिण के जोशी तक: भाजपा के शिक्षा मंत्रियों का सफर     |     आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि जब हम युवा थे तो वो दौर आज्ञा मानने का था, नई पीढ़ी पूछती है, सवाल ?     |     रीलबाजी का शौक: तीन बहनों के सिर चढ़ा इश्क का बुखार,एक ही दुल्हे से तीनों ने रचाई शादी     |     लखनऊ में कमल जैसी बनेगी नई विधानसभा:900 सीटों की क्षमता, सहारा शहर में 200 एकड़ में तैयार होगा नया परिसर     |     सेना के जवान ने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी को दी खौफनाक मौत, हत्या कर नहर में फेंकी लाश     |     सीएम योगी ने सिक्स लेन फ्लाईओवर का किया लोकार्पण,कहा-कनेक्टिविटी के हर क्षेत्र में गोरखपुर अव्वल     |     माफियाओं के परिवार के खिलाफ ऐक्शन में यूपी पुलिस, अतीक के बाद मुख्तार की पत्नी पर कसा शिकंजा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000