भाई ने बहन के सिर में मारी गोली, मौतः 2 दोस्तों के साथ पहुंचा था; छोटी बहन बोली- भाई को गोली मार देनी चाहिए

आगरा में भाई ने अपनी बहन के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। वह बिजली ठीक करने का बहाना बनाकर देर रात में दरवाजा खुलवाया। जैसे ही दरवाजा खुला, उसने तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगते ही महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपी अपने दो दोस्तों के साथ फरार हो गया।

बुधवार देर रात हुई यह वारदात शाहगंज थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर की है। आरोपी की पहचान हरि सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, रुपए के लेन-देन को लेकर भाई-बहन के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था।

ताजगंज का रहने वाला हरि सिंह बिजली का काम करता है। करीब चार साल पहले वह एक मामले में जेल गया था। बताया जा रहा कि जेल जाने के पहले उसने अपनी बड़ी बहन अनीता को कुछ रुपए और गहने दिए थे।

जेल से बाहर आने के बाद हरि सिंह ने अपनी बहन से गहने और रुपए मांगे। बहन ने बताया कि उसकी जमानत में काफी रुपए लगे। उसने पास रखे रुपए के अलावा गहने बेचकर उसकी जमानत कराई।

बहन के जवाब से भाई बिफर गया। दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ। इसके बाद से आए दिन दोनों के बीच गहने और रुपए के लिए झगड़े होते रहे। पड़ोसियों व रिश्तेदारों की माने तो भाई-बहन में कई बार विवाद हुआ और उसने बहन पर जानलेवा हमला किया।

लाइट बनाने का बहाने दरवाजा खुलवाया

मृतक अनीता साहू के पति श्याम ने बताया- बुधरात रात करीब 8 बजे हरि सिंह और उसके दो दोस्त मेरे घर आए। दरवाजा खटखटा कर बोला- तुम्हारी लाइट खराब हो गई है। दरवाजा खोल दीजिए।

भतीजे देव ने दरवाजा खोला। दरवाजा खोलने के बाद एक ने मेरी बहन और दूसरे ने मेरे ऊपर तमंचा रख दिया। तीसरे ने मेरी पत्नी के गोली मार दी। गोली पत्नी के सिर में आर-पार हो गई। मेरा साला लगातार आरोप लगाता रहा कि बहन ने उसके गहने रख लिए हैं।

गोली मारने के बाद तीनों फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

छोटी बहन बोली- मेरा बस चले तो मैं उसे गोली मार दूं

मृतक अनीता कुशवाहा की बहन राजश्री ने कहा- मेरा भाई हरि क्रिमिनल माइंड का है। परिवार का उससे कोई लेना-देना नहीं है। हमने उससे रिश्ता खत्म कर दिया। वह मां पर भी हमला कर चुका है। मेरा बस चले तो मैं उसे गोली मार दूं

छोटी बहन मंजू ने कहा- जिसने मेरी बहन को मारा है, वह गुंडा-डकैत है। बहन ने उसे जेल से निकाला था। उसकी जमानत के खर्च में गहने बिक गए। मगर, वह कहता था कि जेवर बिके नहीं है, तूने रख लिए हैं। इसलिए वह दुश्मनी करता था।

डीसीपी सिटी अली अब्बास ने बताया-

” बहन-भाई के बीच लेन-देन को लेकर विवाद चला आ रहा था। इसी के चलते भाई ने बहन की गोली मारकर हत्या

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000