दोनों भाईयो की फोटो (फाइल फोटो) उत्तरप्रदेश जंगल में बकरियों का चारा लेने गए सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत By Khulasa India News Desk Last updated Sep 15, 2025 114 कुंदरकी। रविवार को जलालपुर कुंदरकी मार्ग पर अज्ञात वाहन ने चचेरे, तहेरे भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। इस दौरान लंबा जाम लग गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा बमुश्किल जाम खुलवाया। सूचना पर परिवार के लोग भी रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए। कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम जलालपुर खास निवासी अनस(12) पुत्र रिफाकत चचेरे भाई हुसैन(14) पुत्र नन्हे शाह के साथ बकरियों का चारा लेने आया था। रविवार की दोपहर कुंदरकी जलालपुर मार्ग पर मौसमपुर के सड़क किनारे दोनों खड़े थे। जलालपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दोनों भाइयों को टक्कर मार दी।हादसे ने दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई और दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पहले कुंदरकी सीएचसी भेजा जहां से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए। दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और सभी का रोते-रोते बुरा हाल है। हादसा 114 Share