भाई की पत्नी ने सुपारी देकर कराई थी जेठ की हत्या, साजिश जान पुलिस भी हैरान

बबराला के मोहल्ला शिवपुरी निवासी पीयूश की हत्या उसके छोटे भाई की पत्नी नेहा ने दोस्त को एक लाख रुपये की सुपारी देकर कराई थी। पीयूष अपने छोटे भाई की पत्नी पर गंदी नजर रखता था। तंग आकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी महिला और हत्यारोपी दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया है। बीते मंगलवार की रात मोहल्ला शिवपुरी निवासी पीयूष की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। मृतक की मां और छोटे भाई की पत्नी नेहा नगर में ही एक कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। जब वह वापस आईं तो उन्हें कमरे में बेड पर पीयूष का शव पड़ा मिला। शरीर और गले पर चोट के निशान मिले थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई। अगले दिन मृतक के छोटे भाई राहुल ने अपने चाचा प्रवीण शर्मा और उनके बेटे पुलकित और शशांक के खिलाफ रंजिशन हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी।

पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी, लेकिन पुलिस को उनके घटना में शामिल होने का कोई साक्ष्य नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस ने और गहनता से जांच की तो सर्विलांस से ऐसा साक्ष्य मिला, जो हत्यारों के करीब ले गया। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई की पत्नी नेहा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पूरा सच उगल दिया। नेहा ने बताया कि पति राहुल दिल्ली में वकालत करता है। जबकि वह सास मीना शर्मा, जेठ पीयूष और दाे बेटियों के साथ शिवपुरी स्थित घर में रहती है।

आरोप है कि जेठ पीयूष उस पर गलत नजर रखता था। आए दिन उसको परेशान करता था। उसने यह बात अपने परिचित मोहल्ले के ही भदरेश को बताई। साथ ही अपने जेठ को रास्ते से हटाने की मंशा जाहिर की। इसके बाद भदरेश ने लोहिया कॉलोनी के अपने दोस्त राजू और नेहा से मिलकर हत्या की योजना बनाई। हत्या के लिए नेहा ने भदरेश को एक लाख रुपये भी दिए। योजना के मुताबिक मंगलवार की रात जब नेहा और परिवार के लोग एक कार्यक्रम में गए। उसी समय घर के ऊपर कमरे में छिपे भदरेश और राजू ने गला घोंटकर पीयूष की हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को घटना का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। वहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।

हत्या से पहले तीनों ने पी थी शराब

पीयूष की हत्या करने वाले आरोपी भदरेश और राजू ने कुछ दिन पहले ही उससे दोस्ती की थी। तीनों एक दूसरे के साथ शराब भी पीते थे। इस दौरान भदरेश और राजू ने कई बार उसकी हत्या का प्रयास किया था, लेकिन किसी न किसी तरह से चूक गए।
मंगलवार की रात नेहा ने योजना के तहत पहले घर में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद किए। इसके बाद भदरेश और राजू को ऊपर के कमरे में छिपा दिया। बाद में परिवार के साथ कार्यक्रम में चली गई।

उनके जाते ही दोनों आरोपी पीयूष के पास पहुंचे। कमरे में बैठकर तीनों ने शराब पी। इसके बाद मौका पाते ही रस्सी से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। सात दिन पहले हुई युवक की हत्या उसके छोटे भाई की पत्नी ने अपने दोस्तों से मिलकर की थी। तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इनसे हत्या में प्रयुक्त रस्सी और दो मोबाइल बरामद किए गए हैं।– कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी संभल

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000