प्रतापगढ़ में गला काटकर वृद्ध की नृशंस हत्या; सिर, गले और प्राइवेट पार्ट पर चो​ट के मिले निशान

प्रतापगढ़। अंतू थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर में शनिवार को एक वृद्ध की नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। एएसपी सहित अन्य अधिकारियों मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं पुलिस घटना की छानबीन में जुटी गई है।

रघुनाथपुर निवासी बाबूलाल (70) गांव में ही छप्पर नुमा घर में रहता था। बाबूलाल के तीन बेटियां और एक बेटा जीतलाल है। सभी बेटियों की शादी हो चुकी है। वहीं बेटा भी शादी के बाद से अलग ही रहता है। शनिवार सुबह बाबूलाल का शव घर से करीब दो सौ मीटर दूर खेत में चारपाई पर पड़ा मिला। इस दौरान मृतक के सिर, गले पर चोट के निशान मिले। वहीं हत्यारों ने उसके प्राइवेट पार्ट को भी काट दिया था।

सुबह घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह, अंतू एसओ भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की बाबत छानबीन की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अंतू एसओ आनंदपाल सिंह ने बताया कि वृद्ध को सोते समय चारपाई सहित हत्यारे उठा ले गए और खेत में मारने के बाद पुनः चारपाई पर लिटा दिया। क्योंकि मृतक के शरीर पर चोट, खून के साथ मिट्टी भी लगी है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सप्ताहभर पूर्व पड़ोसी से हुआ था विवाद…

अंतू के रघुनाथपुर निवासी बाबू लाल और उसके पड़ोसी बृजेश का जमीन विवाद चल रहा है। सप्ताहभर पूर्व दोनों के बीच जमीन को लेकर ही मारपीट हुई थी। इसमें बाबूलाल ने बृजेश सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ अंतू थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000