बुजुर्ग की निर्मम हत्या, पहले लाठी-डंडों से पीटा, फिर ट्रैक्टर चढ़ाकर कुचल दिया

हमीरपुर। दिनदहाड़े जमीन विवाद को लेकर वृद्ध् की डंडों से पीटने के बाद उसके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या कर दी गई। शव सड़क किनारे पड़ा देख ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस अधीक्षक डा.दीक्षा शर्मा समेत डाग स्क्वाड व फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल की करीब एक घंटे तक जांच की। जहां पर कई सबूत पुलिस के हाथ लगे हैं। कुरारा थाना के गिमुहा ग्राम पंचायत के मजरा सिद्धबाबा का डेरा निवासी मान सिंह यादव (75) पुत्र स्व.बाबूलाल गुरुवार की सुबह करीब दस बजे गेहूं की बोरी लेकर कुसमरा गांव स्थित चक्की में गेहूं पिसाने गया था। वापस बोरी लेकर पैदल साइकिल से घर आ रहे बुजुर्ग को रास्ते में सुनसान जगह पर रंजिश के चलते कुछ लोगों ने हमला कर डंडे से पीट कर मार डाला। इसके बाद ट्रैक्टर ट्राली चढ़ाकर रौंद दिया। घटना के समय आसपास मौजूद चरवाहों ने शोर मचा दिया। जिससे आरोपित ट्रैक्टर ट्राली लेकर मौके से भाग निकले।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर लग गई। मृतक के पुत्र रामराज ने बताया कि जमीन को लेकर रंजिश चल रही थी। जिसके कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है। मान सिंह अपनी पत्नी के साथ गिमुहां में निवास करता था। इसकी नातिन खुशबू इस वर्ष यहां रहकर पढ़ाई कर रही थी।  गांव निवासी तिरलोका ने बताया कि इनके नाम खेत का पट्टा हुआ था। जिसका मुकद्दमा हाईकोर्ट प्रयागराज में चल रहा था। जिसका अभी फैसला नहीं आया है। गांव में इसकी मां के नाम पांच बीघा जमीन मिली है। जिसमे खेती करके वह अपने परिवार का भरण पोषण करता था। अचानक हुई इस वारदात से बूढ़ी पत्नी राजाबाई रो-रोकर बेहाल है। इस मामले में सीओ सदर राजेश कमल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। मामला संदिग्ध होने पर फोरेंसिक टीम के साथ साथ डाग स्क्वायड की टीम ने मौके की जांच की है। मौत की सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही हो सकेगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000