6 महीने का रेंट मांगने पर की बेरहमी से हत्या: शव को टुकड़ो में काटकर सूटकेस में छिपाया

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित एक सोसाइटी की घटना है। बकाया किराया मांगने गई मकान मालकिन की किरायेदार ने हत्या कर दी। आरोपियों ने शव के टुकड़े किए फिर उसे सूटकेस में भरकर बेड में छिपा दिए। गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

यहां स्थित ऑरा चिमेरा सोसाइटी में फ्लैट का बकाया किराया वसूलने गई मकान मालकिन की किरायेदार दंपति ने गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपियों ने हत्या के बाद शव के टुकड़े किए, फिर उन्हें सूटकेस में भरकर बेड के अंदर छिपा दिए। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतका की पहचान दीपशिखा शर्मा के रूप में हुई है, जो अपने पति उमेश शर्मा के साथ राजनगर एक्सटेंशन में रहती थीं। पुलिस के अनुसार दीपशिखा शर्मा अपने दूसरे फ्लैट पर पिछले 6 महीने से बकाया किराया लेने गई थीं, जहां अजय गुप्ता और उनकी पत्नी आकृति गुप्ता किराए पर रह रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और आरोपियों ने महिला की हत्या कर दी।

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

जब देर रात तक दीपशिखा शर्मा घर नहीं लौटीं तो परिजनों को चिंता हुई। तलाश के दौरान सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें वह शाम के समय किरायेदारों के फ्लैट की ओर जाती दिखाई दीं, लेकिन वापस लौटते हुए नजर नहीं आईं। इसके बाद परिवार को अनहोनी की आशंका हुई।

परिजनों ने सोसाइटी के लोगों के साथ मिलकर किरायेदारों के फ्लैट पर पहुंचकर तलाशी ली। इस दौरान आरोपी दंपति मौके से भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उन्हें पकड़ लिया।  शोर-शराबा होने पर आसपास के फ्लैट्स के लोग भी बाहर आ गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

फ्लैट से बरामद हुआ शव

सूचना मिलते ही थाना नंदग्राम पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। तलाशी के दौरान फ्लैट के अंदर एक लाल रंग के बैग से दीपशिखा शर्मा का शव बरामद किया गया, जिसे टुकड़ों में काटकर छिपाया गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्या बोलीं एसीपी?

एसीपी उपासना ने बताया कि 17 दिसंबर 2025 की रात करीब 11:15 बजे थाना नंदग्राम पर हत्या की सूचना प्राप्त हुई थी। जांच में सामने आया कि दीपशिखा शर्मा किराया लेने गई थीं और संदिग्ध हालात में उनकी हत्या कर दी गई। किरायेदार अजय गुप्ता और आकृति गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000