बीएसएफ जवान पर चढ़ा एकतरफा प्यार का बुखार,अर्जी लगाने पहुंचा बागेश्वर धाम,खोला डायरी ने राज

झांसी। वैलेंटाइन वीक चल रहा है। इन सात दिनों में अनेकों लोगों का प्यार परवान चढ़ता है। वहीं कुछ ऐसे भी होते हैं जिनके नसीब में मुकम्मल मोहब्बत नहीं होती। ऐसे ही लोगों के लिए एक गीतकार ने गीत भी लिखा है,हर किसी को नहीं मिलता यहां प्यार जिंदगी में,लेकिन कुछ लोग इस बात को स्वीकार नहीं कर पाते और एकतरफा प्यार में सारी हदें पार करने पर अमादा हो जाते हैं। ऐसी ही एक दिलचस्प कहानी झांसी से सामने आई है।झांसी में रहने वाले एक बीएसएफ जवान को जब अपना प्यार मिलता हुआ नहीं दिखा तो वह घर से भाग गया। घरवालों ने बहुत खोजा,लेकिन वह कहीं नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर जवान को खोजना शुरू कर दिया।

डायरी ने खोला राज…

जांच के दौरान ही पुलिस को एक डायरी मिली।इस डायरी ने बीएसएफ जवान के इश्क की पूरी कहानी खोल दी। जवान ने अपनी मोहब्बत की दास्तान लगभग 73 पन्नों में लिखी थी। इसी कहानी में यह भी लिखा हुआ था कि अब वह जवान कहां जाएगा।पुलिस ने कहानी को फॉलो कर शुरू किया और जवान को बरामद कर लिया।

बागेश्वर धाम में लगाने पहुंचा अर्जी…

झांसी के गुरसराय थाना क्षेत्र का रहने वाला राहुल( बदला हुआ नाम) बीएसएफ में जवान है।कुछ दिनों पहले राहुल छुट्टी पर घर आया था। अचानक एक दिन राहुल अपने घर से गायब हो गया। घर वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।पुलिस ने हर एंगल से जांच करनी शुरू कर दी। जांच के दौरान ही पुलिस को राहुल का मोबाइल और उसकी डायरी मिली।डायरी में राहुल ने लिखा था कि गांव की ही एक लड़की से वह बहुत प्यार करता है,उसको दिल से चाहता है,लेकिन लड़की उसके प्यार का जवाब नहीं दे रही है। लड़की भी उससे प्यार करे इसलिए वह बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने चला गया था।बागेश्वर धाम जाने की बात भी डायरी में लिखी हुई थी।

परिवार को किया सुपुर्द…

डायरी को पढ़ते ही पुलिस तत्काल एक्शन में आई और बीएसएफ के जवान राहुल को बरामद कर लिया। इसके बाद राहुल के परिवार वालों को बुलाकर उसे सुपुर्द कर दिया गया। अब परिवार के लोग राहुल को नौकरी पर वापस लौटने और नया जीवन शुरू करने के लिए समझा रहे हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000