बसपा नेता की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने सीने में उतारी 5 गोलियां

नारायणगढ़ में बसपा नेता हरबिलास रज्जूमाजरा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन पर करीब 4 बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें से 5 गोलियां नेता के सीने में लगी। उनके साथ उनके 2 साथी भी घायल हुए हैं। इस वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब बसपा नेता अपने साथियों के साथ आहलुवालिया पार्क के पास अपनी कार में बैठे थे। इसी दौरान नकाबपोश बदमाशों ने गोलियां बरसाईं।

बता दें कि बीते साल हुए विधानसभा चुनाव में हरबिलास ने बसपा-इनेलो के साझा उम्मीदवार के तौर पर नारायणगढ़ सीट से चुनाव लड़ा था। उन्हें 28 हजार से ज्यादा वोट मिले थे। वह हरियाणा में बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश सचिव थे। शुक्रवार की शाम करीब 7:20 बजे अपने दोस्त पुनीत डांग और गूगल पंडित के साथ हरबिलास आहलुवालिया पार्क के पास कार में बैठे हुए थे। इसी दौरान तीन-चार नकाबपोश बदमाश कार में सवार होकर आए और हरबिलास की गाड़ी पर दोनों ओर से फायरिंग शुरू कर दी।

गोलियों से बचने के लिए हरबिलास और उनके साथी गाड़ी से निकलकर भागे। वे पास की दुकान की तरफ जा रहे थे, लेकिन हमलावरों ने उनका पीछा करते हुए दुकान की सीढ़ियों पर गिरा लिया और सीने में 5 गोलियां दाग दीं। वहीं, हरबिलास के साथ मौजूद दोस्त चुन्नू डांग को एक गोली लगी। जबकि, उनका तीसरा साथी गुग्गल पंडित हाथापाई में घायल हो गया। गोली चलते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। दुकानदार अपनी दुकानें छोड़कर भाग गए। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। वहीं, हमले की सूचना मिलते ही हरबिलास के समर्थक और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही अंबाला के SP सुरेंद्र सिंह भौरिया मौके पर पहुंचे और जांच शुरू करवाई। वहीं, पुलिस ने सभी घायलों को पहले सिविल अस्पताल फिर चंडीगढ़ PGI पहुंचाया, जहां हरबिलास ने दम तोड़ दिया। वहीं, साथी चुन्नू डांग की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने CCTV फुटेज खंगालनी शुरू कर दी हैं। पुलिस इसे आपसी रंजिश मान रही है, लेकिन अन्य एंगल से भी जांच की जा रही है।

नारायणगढ़ थाने के SHO सूरज ने बताया है कि बसपा नेता हरबिलास रज्जूमाजरा की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बसपा नेता हरबिलास चुन्नू डांग भी घायल हुए हैं। चुन्नू डांग एक प्रॉपर्टी डीलर और फाइनेंसर है। उसका कई सालों से प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था। इसलिए वह विवाद को निपटाने की कोशिश में लगे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000