बसपा ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, लिस्ट में 7 मुस्लिम प्रत्याशी, सपा और कांग्रेस को झेलना होगा नुकसान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी ने 16 प्रत्याशियों पहली लिस्ट शनिवार जारी कर दी है।इसमें 7 प्रत्याशी मुस्लिम हैं। ये 7 मुस्लिम प्रत्याशी उत्तर प्रदेश में इंडी गठबंधन के दलों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। सहारनपुर से माजिद अली, मुरादाबाद से मोहम्मद इरफान सैफी, रामपुर से जीशान खां, सम्भल से शौलत अली, अमरोहा से मुजाहिद हुसैन, आंवला से आबिद अली और पीलीभीत से अनीस अहमद खां उर्फ फूलबाबू को बसपा ने चुनावी मैदान में उतारा है।

किस जिले में कितनी मुस्लिम आबादी

बता दें कि रामपुर में 50 फीसदी से अधिक आबादी मुस्लिम है। मुरादाबाद में 47.12, संभल में 45 फीसदी, सहारनपुर में 42 फीसदी, अमरोहा में लगभग 38 फीसदी मुस्लिम मतदाता हैं। वहीं अन्य दो जिलों में भी मुस्लिम आबादी अच्छी संख्या में है। इंडी गठबंधन में शामिल कांग्रेस ने सहारनपुर से इमरान मसूद को चुनावी मैदान उतारा है। मुरादाबाद से सपा ने एसटी हसन को चुनावी मैदान में उतारा है। सपा ने रामपुर से प्रत्याशी के नाम का अभी तक ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि माना जा रहा है कि सपा रामपुर से मुस्लिम प्रत्याशी को ही चुनावी मैदान उतारेगी।

क्या इंडिया गठबंधन को होगा नुकसान

संभल से सपा ने जिया उर रहमान वर्क को चुनावी मैदान में उतारा है।अमरोहा से कांग्रेस ने दानिश अली को चुनावी मैदान में उतारा है। आंवला से बसपा ने आबिद अली को चुनावी मैदान में उतारा है। पीलीभीत से सपा ने भगवत सिंह गंगवार को चुनावी मैदान में उतारा है। बता दें कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मुस्लिम मतदाता के साथ दलित और जाट मतदाता हैं, लेकिन यादव मतदाता नहीं है। जयंत चौधरी एनडीए गठबंधन के साथ हैं। ऐसे में अखिलेश यादव और कांग्रेस की निगाहें मुस्लिम मतदाताओं पर है, लेकिन बसपा द्वारा 7 मुस्लिम प्रत्याशी चुनावी मैदान उतारे जाने के बाद खतरा बढ़ गया है कि इंडी गठबंधन के घटक दल कांग्रेस और सपा को इन सीटों पर नुकसान झेलना पड़ सकता है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000