शिवराज सरकार से बसपा सुप्रीमों एवं पूर्व सीएम मायावती ने आदिवासी युवक पर पेशाब करने वाले नेता की संपत्ति को ध्वस्त करने की उठाई मांग

लखनऊ। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक आदिवासी युवक पर पेशाब करने वाले आरोपी भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बताए जा रहे प्रवेश शुक्ला को पुलिस ने देर रात हिरासत में ले लिया। इस मामले पर जमकर सियासत शुरु हो गई है। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने प्रवेश शुक्ला के एक आदिवासी युवक पर पेशाब करने की घटना पर बेहद तीखी प्रतिक्रिया दी है।

मायावती ने मांग की है कि आरोपी भाजपा नेता पर सख्त कार्रवाई की जाए। उस पर एनएसए लगाया जाए और उसकी संपत्ति जब्त व ध्वस्त की जाए। पूर्व सीएम मायावती ने ट्वीट कर कहा कि मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक आदिवासी/दलित युवक पर स्थानीय दबंग नेता द्वारा पेशाब किए जाने की घटना अति-शर्मनाक है। इस अमानवीय कृत्य की जितनी भी निन्दा की जाए वह कम है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद ही सरकार का जागना इनकी संलिप्तता को साबित करता है, यह भी अति-दुःखद है।

पूर्व सीएम मायावती ने दूसरे ट्वीट में कहा कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा इस संबंध में मुजरिम को बचाने व उसे अपनी पार्टी का न बताने आदि को त्याग कर उस अपराधी के खिलाफ केवल एनएसए ही नहीं लगाएं बल्कि उसकी सम्पत्ति को जब्त और ध्वस्त करने की कार्रवाई करनी चाहिए। ऐसी घटनाएं सभी को शर्मसार करती हैं।

बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो नौ दिन पुराना है।वायरल वीडियो में प्रवेश शुक्ला एक मानसिक मंदित युवक पर पेशाब करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में यह भी नजर आ रहा है कि जमीन पर बैठा व्यक्ति दहशत में है। फिलहाल पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद तेजी से कार्रवाई करे हुए देर रात आरोपी को हिरासत में ले लिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000