तीन अंतर्जनपदीय समेत 6 शातिर चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में हरदोई की संडीला और मल्लावां पुलिस ने तीन अंतर्जनपदीय समेत 6 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी का सामान और 1 लाख 25 हजार की नकदी भी बरामद की है। दरअसल मल्लावां में शातिर चोरों ने कई घरों और दुकानों को निशाना बनाया था। मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश सिंह ने बताया कि मल्लावां और संडीला क्षेत्र में हुई चोरियों के खुलासे के लिए एसपी राजेश द्विवेदी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र कुमार व सीओ सण्डीला और बिलग्राम के निकट पर्यवेक्षण में सण्डीला व मल्लावां पुलिस को ऑपरेशन सुरंग के तहत टीमों को गठित कर लगाया गया था। मल्लावां पुलिस की टीम क्षेत्र में संदिग्ध वाहन व्यक्तियों की चेकिंग में मुस्तैद थी तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि क्षेत्र में हो रही चोरियों में प्राप्त सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहे 3 व्यक्ति मोटरसाइकिल पर उन्नाव से मल्लावां की तरफ आ रहे हैं जिनके पास कुछ सामान भी है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए सुल्तानपुर पुलिया पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।

इसी बीच तीन व्यक्ति बांगरमऊ की तरफ से आते दिखे जिन को रोकने का इशारा किया गया तो मोटरसाइकिल मोड़कर इन लोगों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर तीनों को पकड़ा गया। इन लोगों से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपने नाम सौरभ पुत्र उमाकांत निवासी सैदापुर थाना बांगरमऊ उन्नाव, चाँदबाबू पुत्र अयूब व आजाद उर्फ फुल्ला पुत्र साबुद्दीन निवासी बीबीपुर थाना बिल्हौर जनपद कानपुर नगर बताया। इनके पास तलाशी में 44 हजार की एक मोटरसाइकिल व अन्य सामान बरामद हुआ। इन लोगों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो इन लोगों ने मल्लावां इलाके में चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए बताया की गंगा एक्सप्रेस वे के किनारे झाड़ियों में जेवर आदि छुपाया है। पुलिस ने वहां से ज्वैलरी 81 हजार की नगदी आदि बरामद की एएसपी ने बताया कि दिन में यह लोग रेकी करते थे और रात में दुकानों व मकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं।

इसी प्रकार संडीला पुलिस भी क्षेत्र में मौजूद थी तभी पुलिस को सूचना मिली उन्नाव रोड पर नहर पुलिया के पास कुछ लोग मौजूद हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तो नहर पुलिया के निकट 3 लोगों को खड़ा देखा गया और इन्हें पकड़ा गया और पूछताछ की गई तो उन्होंने अपने नाम विनोद पुत्र रामपाल निवासी ग्राम वाहिदपुर थाना बेनीगंज, बाबू पुत्र लालता निवासी ग्राम कनौरा आट थाना अतरौली व पप्पू पुत्र भील निवासी उन्नाव तिराहा थाना संडीला। एएसपी ने बताया पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो इन लोगों ने बताया कि यह सभी लोग गिरोह बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। चोरों के द्वारा चोरी की गई नकदी को इन लोगों ने आपस में बाट लिया था जो खर्च हो गई थी। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर इन्हें जेल भेजा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000