लखनऊ के नाका में तेज आवाज के साथ ढह गई निर्माणाधीन बिल्डिंग, बगल की बिल्डिंग में आई दरार, पुलिस ने एरिया किया सील

राजधानी लखनऊ में नाका थाना क्षेत्र के आर्य नगर में बुधवार को दो निर्माणाधीन बिल्डिंग अचानक भरभराकर गिर गई। बिल्डिंग गिरने से स्थानीय लोगों में अफरा तफरी मच गई। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। वहीं बताया जा रहा है कि बिल्डिंग निर्माण होने के बाद बगल वाली बिल्डिंग में बेसमेंट बनाया जा रहा था। इसकी वजह से बेसमेंट बन रही बिल्डिंग दूसरी बिल्डिंग की ओर झुकने लगी और देखते ही देखते ही दोनों बिल्डिंग धराशाही हो गई। हालाँकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। आक्रोशित मोहल्ले वाले इसको लेकर जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। स्थानीयों के मुताबिक जब दीवारों में दरार पड़ने लगी तो बिल्डिंग में रहे एक किरायेदार का परिवार बाहर निकल आया। साथ ही दोनों के बिल्डिंग के मकान मालिकों ने भी परिवार संग बिल्डिंग की खाली कर दिया। वहीं इसकी सूचना मिलते ही एसीपी केसरबाग समेत नाका थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रास्ते को ब्लॉक कर दिया। वहीं देखते ही देखते एक के बाद दोनों बिल्डिंग गिर गई। बता दें कि ये दोनों बिल्डिंग दो चचेरे भाइयों की है। जिसमें से एक बिल्डिंग का निर्माण कार्य पूरा हो चुका था।

वहीं दूसरी बिल्डिंग भी लगभग तैयार थी, लेकिन स्थानीयों के मुताबिक बिल्डिंग बनाने के बाद बेसमेंट का काम हो रहा था। इस बात की शिकायत स्थानीयों ने लखनऊ विकास प्राधिकरण से भी की थी। लेकिन एलडीए ने कोई संज्ञान नहीं लिया और आज यह हादसा हो गया। लोगों का कहना है कि यहाँ बिल्डरों की सांठ-गाँठ से लगातार घनी आबादी में मौजूद इमारतों में बेतरतीब निर्माण किया जा रहा है। इसको लेकर कई बार हादसे भी हो चुके हैं। गौरतलब है कि इससे पहले राजधानी के चर्चित अलाया अपार्टमेंट हादसे में कई लोगों की जान चली गई थी। इसके बावजूद मिलीभगत से अवैध निर्माण का ये खेल बदस्तूर जारी है। घटना होने के बाद नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह, एडीसीपी सेंट्रल मनीषा सिंह समेत कई आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। लेकिन एलडीए नदारद दिखा। बिल्डिंग के रह रहे किरायेदार के परिवार ने अमृत विचार से बातचीत करते हुए बताया कि मकानमालिक ने बिना कुछ बताए काम शुरू किया था। जब दीवार में दरार पड़ना शुरू हुआ तो पूरा परिवार घर के बाहर आ गया। किराएदार ने बताया कि उनका परिवार तो सुरक्षित बाहर आ गया लेकिन लाखों के सामान का नुकसान हो गया। जिसको लेकर किराएदार के परिवार ने मुआवजे की मांग भी की है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000