आयोध्या में किशोरी से दुष्कर्म के मुख्य आरोपी की बेकरी पर चला बुलडोजर, अवैध तरीके से हुआ था निर्माण

अयोध्या। किशोरी से दुष्कर्म के मुख्य आरोपी सपा नेता मोईद खान की बेकरी पर शनिवार को बुलडोजर चल गया। यह बेकरी सरकारी भूमि और एक अनुसूचित जाति के व्यक्ति की भूमि को अवैध रूप से कब्जा करके बनाई गई थी। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी सोहावल अशोक कुमार की जांच में यह अवैध कब्जा मिला था। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह और एसएसपी राज करन नय्यर पूरी कार्रवाई के दौरान पूराकलंदर थाना में डटे थे और पल पल की जानकारी प्राप्त करते रहे।

गत सोमवार को किशोरी से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया था। आरोप है कि सपा का भदरसा नगर अध्यक्ष मोईद खान और उसका सहयोगी राजू ढाई महीने से भयादोहन कर हिंदू किशोरी का दुष्कर्म कर रहे थे। किशोरी जब गर्भवती हुई तो मामला उजागर हुआ। पूराकलंदर थाना में दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज है। शुक्रवार को बीकापुर विधायक अमित सिंह के साथ पीड़िता की मां ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। सीएम ने इस मामले में प्रभावी कार्रवाई का भरोसा दिया है। इस मुलाकात के बात थानाध्यक्ष रतन शर्मा और भदरसा चौकी प्रभारी अखिलेश गुप्ता को निलंबित किया गया है।

इससे पूर्व सीएम ने उस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाया था। शुक्रवार को राजस्व टीम ने आरोपी की बेकरी की जांच की थी, जिसमें अवैध कब्जा पाया गया था। आरोप है कि इसी बेकरी में किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो बनाई गई थी, जिसके आधार पर उसका भयादोहन किया जा रहा था। वहीं इस मामले में एक अन्य प्राथमिकी सपा नेता व भदरसा नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद रशीद और जय सिंह राणा पर कोतवाली नगर में दर्ज कराई गई है। दोनों पर महिला अस्पताल में जाकर पीड़िता और उनके स्वजन को सुलह के लिए धमकाने का आरोप है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000