सात साल की बच्ची के साथ दरिंदगी व हत्या के आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ में लगी गोली

बदायूं। बिल्सी कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को सात साल की बच्ची की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखते हुए पुलिस आरोपी तक पहुंची तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी। एक सिपाही को गोली लगी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। आरोपी के पैर में गोली लगी। दोनों घायलों का इलाज कराया गया है। हत्यारोपी ने बताया कि शराब के नशे में उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। बच्ची चिल्लाई तो उसे मार दिया। आरोपी को जेल भेज जाएगा।

शुक्रवार को कस्बा बिल्सी क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी सात साल की बच्ची दुकान पर समान खरीदने गई थी। वह लापता हो गई। शाम पांच बजे परिजनों ने तलाशा लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल सका। रात लगभग 9 बजे बच्ची का शव हार्टमैन स्कूल के बराबर खंडहर की अलमारी में चादर में लिपटा मिला। एसएसपी डॉ ब्रजेश कुमार सिंह ने देर रात मौका मुआयना किया। खुलासे का निर्देश दिया। रात में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिसके आधार पर कस्बा के मोहल्ला तीन निवासी जाने आलम पुत्र रियाजुद्दीन उर्फ रियाज अहमद के घटना करने का पता चला।

पुलिस उसके घर पहुंची तो वह फरार हो गया। शनिवार तड़के लगभग साढ़े 4 बजे वह कस्बा से बीनपुर जाने वाले मार्ग पर नज़र आया। देखते ही उसने पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी। सिपाही मनोज कुमार गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने फायर किया तो आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। वह मौके पर गिर गया। उसके पास से एक तमंचा, एक जिंदा व 4 खोखा कारतूस बरामद किए। उसने जुर्म कबूल किया है। बताया कि वह शराब के नशे में था। बच्ची को खंडहर में ले गया था। जहां बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास क़िया। बच्ची ने शोर मचाया तो उसने सिर पर ईंट से प्रहार करके हत्या कर दी। एसपी देहात केके सरोज ने बताया कि मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000