सजी हुई कार को तोड़े दबंग उत्तरप्रदेशफर्रुखाबाद बारात में जा रही सजी कारों को दबंगों ने तोड़ा की फायरिंग By Khulasa India News Desk On Nov 26, 2024 189 फर्रुखाबाद के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार रात दबंग गाली गलौज कर रहे थे, गाली गलौज करने से रोका तो उन्होंने बारात में जाने के लिए सजी कार सहित एक अन्य कार को तोड़ दिया। इस दौरान फायरिंग कर दी। मामले की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मऊ दरवाजा थाने के बजरिया फील्ड निवासी अनिल सक्सेना के भांजे छोटू की सोमवार की रात बारात शहर के अंगूरी बाग जानी थी। वहीं घर के सामने दूल्हा के लिए कार सजी खड़ी थी रिश्तेदार तैयारी में लगे थे। वही सुनसान स्थान पर कुछ दबंग गाली गलौज कर रहे थे घरों के बाहर बैठे लड़कियों का हवाला देकर लोगों ने शांत रहने के लिए कहा। इस दौरान दबंग गुस्सा हो गए और कारों के पास आ गए। विरोध करने पर फायरिंग शुरू कर दी अवैध हथियारों की बट से कार का शीशा तोड़ दिया। विरोध करने पर फायरिंग शुरू कर दी। इससे वहां अफरा तफरी मच गई लोग घरों में घुस गए। मामले की जानकारी पर थाना अध्यक्ष बलराज भाटी सहित पुलिस पर मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है इस दौरान पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी, लेकिन वह नही मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि मारपीट करने की बात कर रही है। अपराध 189 Share