वकील का घर के अंदर बेड पर मिला जला हुआ शव, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौक में रहने वाले डीआईओएस के वकील पुत्र की घर के अंदर कर सर्किट से करंट लगने के बाद जलकर मौत हो गई। पूरे दिन जब शैलेश ने जब अपने पिता का फोन नहीं उठाया तो आसपास के लोगों ने देखा दरवाजा अंदर से बंद था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर बेड पर शैलेश का जला हुआ शव पड़ा था। शैलेश के पिता मुरादाबाद में तैनात है।

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौक निवासी श्यामा कुमार राजकीय इंटर कॉलेज मुरादाबाद में प्राचार्य थे। अभी जल्दी ही उनका डीआईओएस के पद पर प्रमोशन हुआ है । वह अपनी पत्नी के साथ मुरादाबाद में रहते हैं। उनका बेटा शैलेश कुमार उर्फ दीपक उम्र 28 वर्ष जिला मुख्यालय पर वकालत की प्रैक्टिस करता है। और चौक स्थित अपने आवास पर अकेला रहता था।  पिता श्यामा कुमार लगातार सुबह से शैलेश को फोन कर रहे थे। शैलेश का फोन नहीं उठ रहा था। उन्होंने आसपास के लोगों को फोन पर सूचना दी कि शैलेश से बात करवा दें। आसपास के लोगों ने बताया कि शैलेश ने आज दरवाजा नहीं खोला। श्यामा कुमार ने अपने मित्र उमेश चौधरी को सूचना दी। उमेश चौधरी बुधवार शाम तकरीबन 4:00 बजे उनके आवास पर पहुंचे और देखा दरवाजा बंद है। अभी आवाज देकर दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया परंतु दरवाजा नहीं खुला। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

उसके बाद दरवाजा काटकर पुलिस अंदर पहुंची तो कमरे में बेड के ऊपर शैलेश का जला हुआ शव पड़ा था। बेड पर ही बिजली का प्रेस रखा था। कयास यह लगाया जा रहा है कि प्रेस करते वक्त या तो शैलेश के करंट लगा और शैलेश गिर गया और प्रेस बेड पर रखी रही जिससे बेड जल गया या फिर शैलेश लगी हुई प्रेस छोड़कर सो गया। कमरे का सारा सामान और कुर्सियां जली हुई थी। शैलेश भी पूरी तरह से जल चुका था। शैलेश घर में अपनी बहन के साथ रहता था। एक साल पहले उसकी बहन की भी बीमारी के चलते मौत हो गई थी। शैलेश इस वक्त घर में अकेला रहता था। उसकी मां उसके पिता के साथ में रहती है। छोटा भाई बाहर पढ़ रहा है। समाचार लिखे जाने तक डीआईओएस श्यामा कुमार अपने घर नहीं पहुंच सके थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000