14 दिन से लापता आंचल मिश्रा का जला हुआ कंकाल जंगल में मिला:खोपड़ी, जबड़ा-रीढ़ की हड्‌डी अलग-अलग

श्रावस्ती में 25 साल की महिला किसान नेता आंचल मिश्रा का जला हुआ कंकाल जंगल में मिला। वह किसान यूनियन की बैठक में शामिल होने की बात कहकर घर से निकली थीं। 14 दिन से लापता थी। पुलिस मोबाइल की लास्ट लोकेशन फॉलो करते हुए जंगल पहुंची।

वहां शव के नाम पर खोपड़ी, जबड़ा और रीढ़ की हड्‌डी मिली। पुलिस ने उन्हें पॉलीथिन में भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। उसके कपड़े और जूते कुछ दूरी पर पड़े थे। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए।

महिला 17 फरवरी को लापता हुई थी। 3 मार्च की दोपहर 2 बजे मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ककरदरी रेंज के जंगल से शव बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अब पढ़िए पूरा मामला…

किसान नेता आंचल मिश्रा (25) पत्नी संतोष मिश्रा, बांसगढ़ी फत्तेपुर बनगई गांव में 2 बच्चों के साथ रहती थीं। आंचल मिश्रा किसान यूनियन अराजनैतिक महिला विंग की जिलाध्यक्ष थी। 17 फरवरी को भिनगा में किसान यूनियन की बैठक में शामिल होने की बात कहकर घर से निकली थीं।

इसके बाद वह लापता हो गईं। काफी तलाश के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने 19 फरवरी को मल्हीपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने जांच पड़ताल की। मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया, तो लोकेशन जंगल की निकली। मंगलवार को टीम ने वहां पहुंचकर शव को बरामद किया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। डॉग स्क्वाड की टीम भी पहुंची।

आरोपी महिला की तलाश करने का दिखावा करता रहा

पति संतोष मिश्रा ने सूरज वर्मा पर पत्नी की हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घटना के बाद सूरज वर्मा उनके साथ मिलकर आंचल की तलाश का नाटक करता रहा। जांच में दोनों की आखिरी लोकेशन एक ही स्थान पर मिली। जिससे आरोपी सूरज पर शक हुआ।

सीओ सतीश कुमार शर्मा ने बताया-

QuoteImage

19 फरवरी को महिला के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 3 मार्च को ककरदरी जंगल में महिला का कंकाल बरामद हुआ है। घटनास्थल का निरीक्षण कर फील्ड यूनिट ने साक्ष्य एकत्रित कर कार्रवाई की। कंकाल को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सबूतों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000