जली गाड़ियां, अधजली लाशें और नर कंकाल, छोटी सी नादानी ने ले ली 13 की जाने

मथुरा में घने कोहरे में बलदेव स्थित माइलस्टोन 127 के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। सात डबल डेकर और एक रोडवेज समेत आठ बसों और तीन कारों में टक्कर के बाद आग लग गई। आठों बसें जलकर राख हो गईं। चार अन्य डबल डेकर बसें क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में 13 यात्रियों की मौत हो गई।

मथुरा में एक्सप्रेस-वे पर दो कारों की भिड़ंत के बाद गाड़ी सवारों की बहस की नादानी खौफनाक कहानी में बदल गई। लोगों ने बताया कि दोनों कारों के सवार सड़क पर ही बहस करने लगे और देखते ही देखते तीसरी कार भी आकर टकरा गई। इस कार का पेट्रोल टैंक फट गया और आग लग गई।

फिर तो एक के बाद एक बस और कारें एक दूसरे में जा घुसी और मंजर पूरी तरह से भयावह हो गया। यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 127 पर घने कोहरे में दृश्यता शून्य थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह लगभग पौने चार बजे सबसे पहले एक अर्टिगा कार स्विफ्ट डिजायर से टकरा गई।

इस पर दोनों के सवार वहीं रुककर झगड़ने लगे। इसी बीच तीसरी ब्रेजा कार भी आकर टकरा गई। लोग कुछ समझ पाते तब तक पीछे से आ रही तेज रफ्तार डबल डेकर बस ने ब्रेजा कार में टक्कर मार दी। बस की टक्कर से तीनों कारें 10 मीटर तक घिसटती चली गईं।

रगड़ से ब्रेजा कार की पेट्रोल टंकी से लपटें निकलने लगीं और देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। फिर धीरे-धीरे आग विकराल हो गई और एक के बाद एक टकराईं बसें आग की चपेट में आ गईं। इनमें लपटे निकलने लगीं। एक के बाद एक बसें और कार इन वाहनों में आकर टकराते रहे। धू-धू कर वाहन जलते रहे और लोग भी जिंदा जलने लगे।

बस से निकलने का मौका तक न मिला

यात्रियों में चीख पुकार मच गई और जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, लेकिन लपटें इतनी भीषण थी कि कुछ को बस से निकलने का मौका ही नहीं मिला, जिससे वह जिंदा जल गए। कुछ यात्री निकलकर एक्सप्रेस के किनारे खेतों में भाग गए।  इसके बाद बचाव दल ने रेस्क्यू शुरू किया। क्षत-विक्षत शवों को इकट्ठा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। झुलसे व घायलों को बलदेव सीएचसी, आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज, मथुरा जिला अस्पताल और वृंदावन सौ शैय्या भेज दिया।

हादसे के बाद का रूह कंपा देने वाला था मंजर

यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे के बाद का मंजर रूह कंपा देने वाला था। पूरी तरह जल चुकीं बसों के ढांचों से पुलिस व फायरकर्मियों ने अधजली लाशें निकालीं। कई बसों में नर कंकाल ही निकल सके। माइलस्टोन 127 पर पानी और राख बिखरी पड़ी थी। एक्सप्रेस वे पर हादसे के कई घंटे बाद भी मंजर झकझोरने वाला था। ज्यादातर घायलों को अस्पतालों में भेजा जा चुका था। 

अधजले शव और कुछ कंकालों को समेटकर पोस्टमार्टम गृह ले गए

फायर ब्रिगेड, पुलिस- एसडीआरएफ और अन्य बचाव दल के सदस्य बसों के ढांचों से अधजले शव और कुछ कंकालों को समेटकर पोस्टमार्टम गृह ले गए। कंकालों से साफ है कि बसों में लगी आग इतनी भीषण हो गई थी कि कई यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका।

अगर दमकलों ने जल्द आग पर काबू पा लिया होता, तो यात्रियों के शव कंकाल में तब्दील नहीं होते। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि बसों में उठती आग की लपटों के कारण किसी की उनके पास जाने की हिम्मत नहीं हुई। आग बुझाने के बाद ही अधजले शव और कंकाल ही निकाले जा सके।

मथुरा में एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: 12 बसों और तीन कारों में टक्कर

मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के घने कोहरे में बलदेव स्थित माइलस्टोन 127 के पास सात डबल डेकर और एक रोडवेज सहित आठ बसों और तीन कारों में टक्कर के बाद आग लग गई। आठों बसें जलकर राख हो गईं। चार अन्य डबल डेकर बसें क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में 13 यात्रियों की मौत हो गई, इनमें से अधिकांश जिंदा जल गए और 100 से अधिक घायल हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000