आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस में लगी आग, खिड़कियों के शीशे तोड़ कूदे यात्री, बोले- जोरदार झटके से उड़ी नींद

आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में अंबाला से सवारी लेकर बिहार जा रही डबल डेकर बस में आग लग गई। लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 21 पर हुए इस हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। खिड़कियों के शीशे तोड़कर यात्रियों ने कूदकर अपनी जान  बचाई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह 6:15 की करीब पटियाला अंबाला से बिहार लगभग 60 सवारी  लेकर जा रही डबल डेकर बस जैसे ही थाना फतेहाबाद क्षेत्र की सीमा में लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर-21 पर पहुंची तो अचानक टायरों में आग लग गई। इस दौरान ड्राइवर के द्वारा बस को रोक दिया गया। जानकारी से बस में चीख पुकार मच गई। बड़ी मुश्किल से सवारियों ने शीशे  तोड़कर अपनी जान बचाई।

जानकारी पर यूपीड़ा की टीम और फतेहाबाद पुलिस फायर ब्रिगेड के साथ पहुंच गई। आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग में बस के अंदर रखा यात्रियों का सामान जलकर राख हो गया। चौकी इंचार्ज लुहारी पृथ्वी सिंह ने बताया कि यात्रियों के द्वारा बताया गया है कि टोल प्लाजा से पांच किलोमीटर पहले टायरों में आग लगने की सूचना की जानकारी हुई थी, तभी बस ड्राइवर से बस रोकने को कहा गया था, लेकिन बस ड्राइवर के द्वारा बस को नहीं रोका गया है। यात्रियों की शिकायत के बाद पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000