पुलिस चौकी के पास कारोबारी को थार से कुचला:25 मिनट तक दोनों पैरों पर चढ़ाए रखा पहिया

राजधानी के गोमतीनगर स्थित चर्चित समिट बिल्डिंग परिसर में गुरुवार देर रात खौफनाक वारदात हुई। मोरंग कारोबारी पवन पटेल को कुछ दबंगों ने अपनी थार गाड़ी के नीचे कुचल दिया। संवेदनहीनता की हद तो यह रही कि आरोपियों ने करीब 25 मिनट तक पवन के दोनों पैरों पर गाड़ी का पिछला पहिया चढ़ाए रखा, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं बेहोश हो गए।

सरोजनीनगर निवासी पवन पटेल अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने समिट बिल्डिंग गए थे। रात करीब 1 बजे जब वे बाहर निकल रहे थे, तब उन्होंने देखा कि पार्किंग में कुछ युवक आपस में झगड़ रहे हैं। पवन ने नेकदिली दिखाते हुए उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी उन पर ही टूट पड़े। दबंगों ने पवन के दोस्त प्रशांत की चेन लूटने की कोशिश की और विरोध करने पर पवन को थार से टक्कर मार दी।

जब पवन के दोस्तों ने भाग रहे आरोपियों को रोकने के लिए गार्ड से गेट बंद करवाया, तो आरोपी और उग्र हो गए। उन्होंने थार को बैक किया और पवन को कुचल दिया। पवन के पैरों पर पहिया चढ़ाकर आरोपी वहीं रुक गए। पवन दर्द से चीखते रहे, लेकिन आरोपी उनके दोस्तों को बेल्ट से पीटते रहे। पास की पुलिस चौकी से जब सिपाही मौके पर पहुंचे, तब तक पवन बेहोश हो चुके थे। पुलिस ने लोगों की मदद से पवन को गाड़ी के नीचे से निकाला और अस्पताल पहुँचाया।

विभूति खंड पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से दो आरोपियों आकाश यादव और मोहित मेवाड़ी (निवासी रुद्रपुर, उत्तराखंड) को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल हुई थार गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है और बाकी फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000