7 बार काटी हाथ की नस, फिर फंदे पर झूला कारोबारी, सुसाइट नोट में लिखा- ‘योगी जी न्याय दिलवाइए’

कानपुर के बर्रा क्षेत्र में सोलर पैनल बिज़नेस से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में व्यापारी ओमेंद्र सिंह ने आत्महत्या कर ली। दो पन्नों के सुसाइड नोट में उन्होंने बिज़नेस पार्टनर दिव्येंद्र सचान को अपनी मौत का ज़िम्मेदार ठहराया है।  पुलिस ने IPC 306 के तहत केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

कानपुर के बर्रा इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सोलर पैनल बिजनेस में साझेदारी के नाम पर हुई कथित धोखाधड़ी से परेशान एक कारोबारी ने आत्महत्या कर ली।मृतक ने दो पन्नों के सुसाइड नोट में अपने बिजनेस पार्टनर को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी पार्टनर की तलाश में जुट गई है।

व्यापारी ने सुसाइड नोट में न्याय के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी गुहार लगाई है। बर्रा विश्व बैंक डी-Block में रहने वाले ओमेंद्र सिंह ने सोमवार शाम अपने घर की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में मफलर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि सुसाइड से पहले उन्होंने सात बार अपने हाथ की नस काटी थी, जिससे कमरे में खून बिखरा हुआ था।

घटना की जानकारी तब हुई जब उनकी पत्नी अंजना सिंह रात को ड्यूटी से घर पहुंचीं। अंजना एलएलआर अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत हैं। ऊपर जाकर कमरे का दरवाजा खोलते ही उन्होंने पति का शव पंखे से लटकता देखा और शोर मचाया। पड़ोसियों और परिवार के सदस्यों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू की। ओमेंद्र सिंह के परिवार में उनकी मां रामवती, पत्नी अंजना और दो बेटे हैं। नोएडा की एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत उनके छोटे भाई उदय सिंह ने बताया कि ओमेंद्र पिछले छह वर्षों से दामोदर नगर में रहने वाले दिव्येंद्र सचान के साथ सोलर पैनल रूफटॉप फिटिंग का बिज़नेस चला रहे थे।

शुरुआत में सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन पिछले एक साल से दिव्येंद्र ने धोखाधड़ी शुरू कर दी। उदय के मुताबिक, दिव्येंद्र ने बिज़नेस के पैसे हड़प लिए और हिसाब-किताब में गड़बड़ी की। जब ओमेंद्र को इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने विरोध किया, लेकिन दिव्येंद्र ने धमकी दी और विवाद बढ़ गया।

उदय ने बताया कि इस तनाव के चलते ओमेंद्र मानसिक रूप से बहुत परेशान रहने लगे थे। वे कम बोलते, चुपचाप रहते और रातों को सो नहीं पाते थे। पुलिस जांच में सामने आया कि घटनास्थल से दो पन्नों का सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें ओमेंद्र ने स्पष्ट रूप से दिव्येंद्र सचान को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया।

नोट में लिखा था कि दिव्येंद्र की धोखाधड़ी ने उन्हें यह कदम उठाने पर मजबूर किया। सुसाइड नोट में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा भी की और न्याय की अपील की। पुलिस ने कमरे से खून से सना एक चाकू भी बरामद किया, जिससे नस काटी गई थी। डॉक्टरों के अनुसार, खून बहने के बावजूद मौत का मुख्य कारण फंदे से दम घुटना था।

घटना के बाद पुलिस ने दिव्येंद्र सचान के घर दबिश दी, लेकिन वह फरार पाया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश में टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। मामले में IPC की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट और परिवार के बयान के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। बिज़नेस की वित्तीय लेन-देन की भी जांच की जाएगी, जिससे धोखाधड़ी की पुष्टि हो सके।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000