सराफा कारोबारी पर हमला कर बदमाशों ने 25 लाख के जेवरात लूटे, कार से कुचलने की भी कोशिश की

गोसाईगंज क्षेत्र के भरथीपुर गांव निवासी सुरेश सोनी की सुदनापुर बाजार में जेवरात की दुकान है। बुधवार शाम करीब छह बजे वह दुकान बंद करके बाइक से घर जा रहे थे। भरथीपुर गांव के पास कार सवार बदमाशों ने उनकी बाइक को साइड से टक्कर मार दी। इससे सुरेश अनियंत्रित होकर गिर पड़े। कार से उतरे चारों बदमाशों ने जेवरात से भरा बैग छीनने लगे। सुरेश ने विरोध किया तो तमंचे की बट से उनका सिर फोड़ दिया। सुरेश ने जब मदद के लिए शोर मचाया तो कार से उन्हें कुचलने का प्रयास किया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सुरेश को कूरेभार सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। देर शाम एसपी सोमेन बर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। सुरेश के भाई सुभाष ने बताया कि लगभग 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात की लूट हुई है।

बेखौफ बदमाशों ने धमकाया कहा शोर मचाया तो मार देंगे गोली…

गोेसाईगंज थाना क्षेत्र के भरथीपुर गांव निवासी सुरेश सोनी ने लुटेरों का डटकर मुकाबला किया। बदमाश असलहों से लैस थे, फिर भी सराफा व्यापारी ने पूरी ताकत से अपना बचाव किया।बदमाशों ने उन्हें धमकाया कि शोर मचाया तो गोली मार देंगे। इसके बाद भी वह मदद के लिए आवाज लगाते रहे। बदमाशों ने उन्हें कार से कुचलने का भी प्रयास किया। इधर, बुधवार रात में एसपी सोमेन ने बर्मा घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। सराफा व्यवसायी के साथ उनके गांव भरथीपुर गांव के पास लूटपाट की गई। बदमाशों ने पहले कार से उनकी बाइक में टक्कर मारी, और फिर तमंचे की बट से उनका सिर फोड़ दिया। सिर से लगातार खून बहने के बावजूद सुरेश बदमाशों से मुकाबला करते रहे।

सुरेश के मुताबिक, बदमाश जब उनकी बाइक से जेवरों से भरा बैग निकाल रहे थे, तब उन्होंने शोर मचाया और राहगीरों से मदद मांगी। बदमाशों ने कहा कि शोर मचाया तो गोली मार देंगे। गनीमत रही कि उन्होंने सड़क किनारे कूदकर अपनी जान बचाई। बदमाशों ने उनका मोबाइल भी तोड़ दिया था। राहगीरों की मदद से घटना की सूचना पुलिस को दी गई। बदमाशों ने बाइक की डिकी का लॉक तोड़कर जेवर निकाल लिए।

एक माह में चार लूट, पुलिसिंग फेल…

 जिले में लुटेरों ने एक माह में लूट की चार वारदातों को अंजाम दिया। एक भी वारदात का खुलासा पुलिस नहीं कर सकी। तीन घटनाओं में बदमाशों ने महिलाओं को निशाना बनाया था। चौथी वारदात को बुधवार की देरशाम अंजाम दिया गया। दो अक्तूबर को बल्दीराय थाना क्षेेत्र के पूरे मिर्जा सादुल्लापुर गांव में बदमाशों ने महिलाओं को बंधक बनाकर मारपीटा था। बदमाशों ने घर से करीब 55 लाख की लूट की थी। इस घटना के दूसरे ही दिन तीन अक्तूबर को लंभुआ थाना क्षेत्र परमानपुर गांव में माता प्रसाद गुप्ता की पत्नी ज्ञानती देवी को बंधक बनाकर मारपीट कर बदमाशों ने तीन लाख की लूट की थी।

जयसिंहपुर कोतवाली के चोरमा गांव निवासी बलराम की पत्नी सुनीता मंगलवार सुबह बच्चों की फीस जमा करने जा रही थी। सिसौड़ा गांव के पास एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनके हाथ से रुपये वाला बैग छीन लिया था। बैग में उन्होंने बच्चों की फीस जमा करने के लिए 2,500 रुपये रखा था। बुधवार की शाम भरथीपुर गांव के पास सराफा व्यापारी को लहूलुहान कर 25 लाख की लूट कर बदमाशों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती दे दी है।

जिले में 2024 में हुई लूट की वारदातें…

1. 28 फरवरी- जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के राघवपुर शुक्ल स्थित पेट्रोल पंप से 2.14 लाख की लूट।
2. 16 जून – मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर बिरतिहा निवासी अशोक कुमार व पत्नी शांती देवी से जीप सवार बदमाशों ने की डेढ़ लाख की लूट।
3. 28 अगस्त- सराफा व्यापारी भरत जी सोनी की दुकान में दिनदहाड़े पड़ी डकैती। लाखों का सोना-चांदी व कैश लूट ले गए डकैत।
4. दो अक्तूबर- बल्दीराय थाना क्षेेत्र के पूरे मिर्जा सादुल्लापुर गांव में महिलाओं को बंधक बनाकर मारपीट कर 55 लाख की लूट।
5. तीन अक्तूबर- लंभुआ थाना क्षेत्र परमानपुर गांव में माता प्रसाद गुप्ता की पत्नी ज्ञानती देवी को बंधक बनाकर मारपीट कर तीन लाख की लूट।
6. पांच नवंबर- जयसिंहपुर के सिसौड़ा गांव के पास बच्चों की फीस जमा करने जा रही महिला से ढाई हजार की लूट।
7. छह नवंबर- गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सिसौड़ा गांव के पास सराफा व्यापारी सुरेश सोनी से 25 लाख के जेवरात की लूट।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000