कैबिनेट ने दी मंजूर: 33 वार्डों में बिछेेगी 562 किमी पाइपलाइन, 20 लाख लोगों को मिलेगा शुद्ध पानी

जल निगम के सहायक अभियंता राहुल तिवारी ने बताया कि पूरब और पश्चिम क्षेत्र के 33 वार्डों में शुद्ध पेयजल लाइनों को बिछाने के लिए परियोजना को कैबिनेट से स्वीकृति मिल गई है। अब बजट आने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। कानपुर में जल निगम पूरब और दक्षिण क्षेत्र के 33 वार्डों में 562 किमी पाइपलाइन बिछाएगा ताकि लोगों को शुद्ध पानी मुहैया हो सके। 63152 कनेक्शन दिए जाएंगे।

10 टंकियों और नौ जलाशयों का निर्माण होगा। 20 लाख से ज्यादा लोगों को राहत मिल सकेगी। इस परियोजना को कैबिनेट की बैठक में हरी झंडी दे दी गई है। जल निगम टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद काम शुरू कराएगा। इस काम को दो साल के अंदर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। शहरवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जवाहरलाल नेहरू नेशनल अर्बन रिन्यूवल मिशन (जेएनएनयूआरएम) के तहत 18 साल पहले लाइनों को बिछाया गया था, लेकिन तमाम जगहों पर लाइनों को अधूरा छोड़ दिया गया था।

कई जगहों पर तो पाइपलाइन ही नहीं पड़े हैं। घटिया गुणवत्ता की लाइन होने की वजह से आए दिन लीकेज हो रहे हैं। ऐसे में लोगों तक शुद्ध पेयजल नहीं पहुंच पा रहा है। यह समस्या पूरब और दक्षिण क्षेत्र में ज्यादा है। इसको देखते हुए अटल नवीकरण और शहर रूपांतरण मिशन 2.0 (अमृत योजना 2.0) योजना के तहत पाइपलाइन विस्तार के लिए जलनिगम ने 316.68 करोड़ रुपये का खाका तैयार किया था।

बजट आने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी

मंगलवार को लखनऊ में हुई कैबिनेट की बैठक में इस परियोजना पर मुहर लगा दी गई है। इसमें केंद्र सरकार की ओर से 76.10 करोड़, राज्य सरकार की ओर से 182.64 करोड़ और निकाय का 45.66 करोड़ रुपये का अंश शामिल होगा। बजट जल निगम को हस्तांतरित होने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

इसके बाद लाइनों को बिछाया जाएगा। जल निगम के सहायक अभियंता राहुल तिवारी ने बताया कि पूरब और पश्चिम क्षेत्र के 33 वार्डों में शुद्ध पेयजल लाइनों को बिछाने के लिए परियोजना को कैबिनेट से स्वीकृति मिल गई है। अब बजट आने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।

20-20 करोड़ लीटर क्षमता के दो प्लांट से सप्लाई हो रहा छह करोड़ लीटर पानी

एनएनयूआरएम के तहत 869 करोड़ रुपये से पेयजल योजना लाई गई थी। इस योजना के तहत 20-20 करोड़ लीटर क्षमता के दो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाए गए थे। पाइपों की गुणवत्ता ठीक न होने की वजह से योजना परवान न चढ़ सकी। मुख्य पाइप लाइन में लीकेज के कारण गंगा बैराज स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से सभी जगह पानी नहीं पहुंच पा रहा। 20-20 करोड़ लीटर क्षमता के दोनों प्लांटों से अभी भी छह करोड़ लीटर पानी की ही सप्लाई हो पा रही है।

इन मोहल्लों के लोगों को मिलेगा पानी

उस्मानपुर, कृष्णानगर, गांधीग्राम, श्यामनगर सुजातगंज, केडीए कॉलोनी दहेली सुजानपुर, यशोदानगर वेस्ट, पशुपतिनगर, बसंत बिहार, दामोदरनगर नौबस्ता ईस्ट, बर्रा गांव, कर्रही प्रथम, जरौली, पहाड़पुर, छेदी सिंह का पुरवा, बर्रा ईस्ट प्रथम, रतनलालनगर, जरौली नार्थ, रविदासपुरम, जरौली साउथ, सनिगवां सहित अन्य क्षेत्राें में पाइपलाइनें बिछवाई जाएंगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000