मौत से पहले परिचित को किया फोन,भाजपा विधायक के आवास में युवक ने लगाई फांसी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के विधायक योगेश शुक्ला के फ्लैट में देर रात युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। योगेश शुक्ला लखनऊ की बीकेटी सीट से विधायक है। यह घटना उनके हजरतगंज स्थित सरकारी आवास पर हुई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे के भीतर घुसी और शव को फंदे से उतारा। 

पुलिस ने बताया कि आपसी कलह में युवक ने आत्महत्या की है।फांसी लगाने से पहले युवक ने अपने एक परिचित को फोन किया था और बताया था कि वह मरने जा रहा है, जिस व्यक्ति को युवक ने फोन किया था, उसी परिचित व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर सूचना दी थी। जिस समय युवक ने आत्महत्या की, उस दौरान विधायक के फ्लैट नंबर 804 में कोई नहीं था। यह घटना रात करीब 11.30 बजे की है, जब युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। फिलहाल जांच-पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बता दें कि घटना लखनऊ की बक्सी का तालाब विधानसभा सीट से विधायक योगेश शुक्ला के सरकारी आवास की है। देर रात हजरतगंज पुलिस को सूचना मिली कि उनके आवास पर एक युवक ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। ऐसे में पुलिस किसी तरह कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी।तो देखा कि एक युवक फांसी के फंदे से झूल रहा था। इसके बाद पुलिस ने युवक के शव को नीचे उतारा,  लेकिन तब उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक युवक का नाम श्रेष्ठ तिवारी है। 24 वर्षीय श्रेष्ठ बाराबंकी के हैदरगढ़ का रहने वाला था।

श्रेष्ठ बीकेटी विधायक के मीडिया सेल में काम करता था। मामले में परिजनों की तरफ से श्रेष्ठ तिवारी की गर्लफ्रेंड के खिलाफ तहरीर दी गई है। श्रेष्ठ के भाई ने गर्लफ्रेंड पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। भाई ने कहा कि गर्लफ्रेंड से विवाद के बाद भाई ने आत्महत्या की है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक अगर कोई तहरीर मिलती है तो मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। भाजपा विधायक योगेश शुक्ला ने कहा कि यह मेरे लिए निजी क्षति है। श्रेष्ठ मेरे साथ कई सालों से काम कर रहा था। विधायक ने कहा कि जानकारी मिली है कि किसी लड़की से विवाद के बाद उसने आत्महत्या की है। अभी पुलिस जांच कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000